Move to Jagran APP

Ramayan TRP: 'रामायण' के बाद 'उत्तर रामायण' भी दर्शकों के बीच हो रहा हिट, टॉप 5 में 'महाभारत' भी शामिल

Uttar Ramayan in Top 5 रामायण के ख़त्म होने के बाद शुरू हुए इस धारावाहिक को भी दर्शकों का ख़ूब प्यार मिल रहा है जिसके चलते यह शो टॉप 5 में शामिल हो चुका है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 11:34 AM (IST)
Ramayan TRP: 'रामायण' के बाद 'उत्तर रामायण' भी दर्शकों के बीच हो रहा हिट, टॉप 5 में 'महाभारत' भी शामिल
Ramayan TRP: 'रामायण' के बाद 'उत्तर रामायण' भी दर्शकों के बीच हो रहा हिट, टॉप 5 में 'महाभारत' भी शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे पर इस वक़्त पौराणिक शोज़ का बोलबाला चल रहा है। दूरदर्शन डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक ने तमाम रिकॉर्ड्स बनाये। अब उत्तर रामायण यानि लव कुश धारावाहिक का भी जलवा दिख रहा है। रामायण के ख़त्म होने के बाद शुरू हुए इस धारावाहिक को भी दर्शकों का ख़ूब प्यार मिल रहा है, जिसके चलते यह शो टॉप 5 में शामिल हो चुका है। वहीं महाभारत भी टीआरपी चार्ट्स में अपनी जगह पक्की किये हुए है।

loksabha election banner

लॉकडाउन की अवधि में दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों पर यह शोज़ प्रसारित किये जा रहे हैं। डीडी नेशनल पर रामायण के बाद उत्तर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है तो डीडी भारती पर महाभारत आ रहा है। बार्क ने 2020 के 16वें हफ़्ते की रेटिंग्स जारी की हैं। शहरी और ग्रामाण इलाक़ों के दर्शकों की पसंद में थोड़ी अलग है, लेकिन तीनों शोज़ टॉप 5 में पहुंच गये हैं। 18-24 अप्रैल के वीक में जिन शोज़ ने टॉप 5 में जगह बनाई है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है-

शहरी इलाक़ों में...

  1. 37800 इम्प्रेशंस के साथ रामायण पहले नम्बर पर है।
  2. 27045 इम्प्रेशंस के साथ उत्तर रामायण दूसरे स्थान पर है।
  3. तीसरे स्थान पर 12839 इम्प्रेशंस के साथ महाभारत है। 
  4. दिलचस्प पहलू यह है कि स्टार प्लस का शो महाभारत 3338 इम्प्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर है।
  5. पांचवें स्थान पर 2961 इम्प्रेशंस के साथ दंगल चैनल का शो महिमा शनिदेव की है।

ग्रामीण इलाक़ों में...

  1. पहले स्थान पर रामायण
  2. दूसरे स्थान पर उत्तर रामायण
  3. तीसरे स्थान पर दंगल चैनल का शो बाबा ऐसो वर ढूंढो
  4. चौथे स्थान पर दंगल का ही महिमा शनिदेव की
  5. पांचवें स्थान पर डीडी भारती पर प्रसारित हो रहा शो महाभारत है।

अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर रेटिंग्स देखें तो टॉप 3 में रामायण, उत्तर रामायण और महाभारत हैं, जबकि चौथे और पांचवें स्थानों पर दंगल चैनल के शोज़ बाबा ऐसो वर ढूंढो और महिमा शनिदेव की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.