Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी चैनल्स को लगा पुराने मैथोलॉजिकल शोज़ का चस्का, अब प्रसारित होगा 'विष्णु पुराण'

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 13 May 2020 09:36 AM (IST)

    टीवी चैनल्स पिछले कुछ समय से तेजी के साथ मैथोलॉजिकल शो प्रसारित कर रहे हैं। महाभारत और रामायण के बाद विष्णु पुराण भी री-टेलीकास्ट होने जा रहा है।

    टीवी चैनल्स को लगा पुराने मैथोलॉजिकल शोज़ का चस्का, अब प्रसारित होगा 'विष्णु पुराण'

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस (Coronavirus) ने आदमी को काफी कुछ नया बताया है। लेकिन कुछ ऐसा पुराना भी है, जिससे लोगों को प्यार हो गया है। हम बात कर रहे हैं पुराने मैथोलॉजिकल शोज़ की। रामायण और महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ। रामायण ने जबरदस्त टीआरपी भी हासिल की। लॉकडाउन के दौरान एक दिन ऐसा भी आया, जब रामायण ने एचबीओ के कल्ट शो 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' को भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा दूरदर्शन पर कई ऐसे शो प्रसारित हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूरदर्शन के बाद कई ऐसे चैनल्स भी हैं, जिन्होंने इस ट्रेंड को फॉलो किया है। स्टार प्लस पर भी महाभारत की वापसी हुई। एक ऐसा ही शो है, जो ज़ी टीवी पर वापसी कर रहा है। स्पॉटबॉय में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ी टीवी पर बीआर चोपड़ा का पुराना शो 'विष्णु पुराण' पुनः प्रसारित किया जाने वाला है। ख़ास बात है कि इस शो के साथ नीतिश भारद्वाज पर्दे पर दिखाई देंगे। इसमें उन्होंने विष्णु  का किरदार निभाया है। 

    इसे भी पढ़ें- 'लक्ष्मी बम' से लेकर 'गुलाबो सिताबो' तक ये फ़िल्में हो सकती हैं ऑनलाइन रिलीज, जानें- कौन से प्लेटफॉर्म्स हैं रेस में

    बीआर चोपड़ा के इस शो को पहली बार साल 2000 में टेलीकास्ट किया गया था। ज़ी- टीवी से पहले यह डीडी भारती पर भी प्रसारित हो रहा है। हाल ही में दूरदर्शन ने इस बात की जानकारी दी थी कि बीआर चोपड़ा निर्देशित विष्णु पुराण को डीडी भारती पर प्रसारित किया जाएगा। 1 मई को किए गए एक ट्वीट में डीडी नेशनल ने लिखा था,'भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक 'विष्णुपुराण' जल्द आ रहा है DD Bharati पर।' 

    आपको बता दें कि विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के दस रूपों के बारे में दिखाया गया है। शो में विष्णु की महिमा के बारे में बताया गया है। इसके अलावा में कई और पौराणिक कहानियों का जिक्र है, जैसे- भक्त प्रह्लाद की कहानी। इस शो में नीतिश भारद्वाज के अलावा वैदेही अमृते, रवि किशन, बिंदू दारा सिंह, श्वेता तिवारी और सुधा चंद्र जैसे एक्टर्स शामिल हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner