विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Elimination: अभिषेक के बाद खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का भी सफर, फिनाले में पहुंचने से चूका

Published: Sat, 06 Jan 2024 08:17 AM (GMT+05:30)

सलमान खान का होस्टेड शो बिग बॉस 17 शुरुआत से लेकर अब तक काफी चर्चा में रहा है। कंटेस्टेंट्स के ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 अभिषेक कुमार, औरा, विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी
बिग बॉस 17 अभिषेक कुमार, औरा, विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' से बेघर किए गए अभिषेक कुमार
  2. अभिषेक के बाद एक और सदस्य की हुई छुट्टी
  3. नजदीक है 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का यह हफ्ता काफी उथल-पुथल भरा रहा। इस बार एक ऐसे कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन देखने को मिला, जिसके फाइनलिस्ट बनने की पूरी उम्मीद फैंस को थी। अभिषेक कुमार के एविक्शन ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। वहीं, उनके जाने के बाद एक और नाम सामने आया है, जिसका इस वीकेंड का वार के बाद सफर खत्म हो जाएगा।

एक और कंटेस्टेंट होगा बेघर

शनिवार के एपिसोड में काफी हंगामा देखने को मिला। एक ओर आयशा ने मुनव्वर के साथ पुरानी बातों को लेकर गड़े मुर्दे उखाड़े, तो विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के झगड़ों ने एक बार फिर तूल पकड़ी। मगर इन सबमें सबसे हाइलाइटिंग प्वाइंट तब आया, जब अभिषेक कुमार को बेघर करने का फैसला सुनाया गया। इस हैरानी से भरे फैसले के बाद फैंस को अब एक और कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन देखने को मिलेगा।

अभिषेक के बाद गया यह कंटेस्टेंट भी

बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले पेज 'द खबरी' के मुताबिक कोरियन पॉप सिंगर औरा का सफर बिग बॉस 17 से खत्म हो चुका है। इस वीकेंड का वार उनका घर में आखिरी एपिसोड होगा। बता दे कि बीते दिनों आयशा से उनका झगड़ा हुआ था, जो काफी लाइमलाइट में रहा।

औरा की फैमिली ने की थी शिकायत

कुछ दिनों पहले कोरियन सिंगर की फैमिली की तरफ से यह शिकायत की गई थी कि दूसरे कंटेस्टेंट के मुकाबले उन्हें कैमरे की प्रेजेंस ज्यादा नहीं दी जाती। औरा शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए थे। ‌इस बार उनके साथ-साथ अरुण, आयशा, मुनव्वर, अभिषेक और समर्थ नॉमिनेशन में थे।

इसी महीने है ग्रैंड फिनाले

शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। मेकर्स इसी महीने विनर की घोषणा करेंगे। ऐसी चर्चा है कि 'बिग बॉस 17' का आखिरी एपिसोड 29 जनवरी को दिखाया जाएगा और इसी दिन कंटेस्टेंट्स को उनका अगला विनर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता पर विक्की ने किए भद्दे कमेंट्स, तिलमिलाईं एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरे लिए ही क्यों सब ऐसा बोलते हैं'