पेशवा बाजीराव में होने जा रही है अब इनकी एंट्री
आदित्य रेडीज साल 2009 में छोटे परदे के शो न आना इस देस लाडो में राघव सिंह का किरदार निभा कर काफी लोकप्रिय हुए थे।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी के शो पेशवा बाजीराव में नए कलाकार की एंट्री होने जा रही है। खबर मिली है कि शो में एक अहम् किरदार जोड़ा जा रहा है और यही वजह है कि एक नए स्टार की एंट्री शो में होने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पेशवा बाजीराव में अब आदित्य रेडीज की एंट्री होगी। आदित्य एक खास किरदार निभाने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शो में आदित्य, शिवाजी की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अब तक प्रोडक्शन टीम की से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन आदित्य शो का हिस्सा बन चुके हैं। परदे पर वो कुछ महीनों में दिखाई देंगे जब शो में पेशवा के जवान होने की कहानी दिखाई जाएगी। फिलहाल शिवाजी के बचपन का किरदार सिद्धार्थ निगम निभाएंगे।
रवि और सरगुन कहां जाते थे वैलेंटाइन डेट पर, जान कर हैरान रह जायेंगे आप
आदित्य रेडीज साल 2009 में छोटे परदे के शो न आना इस देस लाडो में राघव सिंह का किरदार निभा कर काफी लोकप्रिय हुए थे।