विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rubina Dilaik Good News: एक नहीं रुबीना दिलैक के घर दो बच्चों का होगा स्वागत, जानें क्या है पूरा मामला

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 23 Oct 2023 08:57 PM (IST)

Rubina Dilaik Good News रुबीना दिलैक की बड़ी बहन रोहिणी दिलैक भी मां बनने वाली हैं। इन दिनों रोहिणी भी ...और पढ़ें

प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ( Photo Credit Instagram)
प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ( Photo Credit Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   Rubina Dilaik Good News: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस न्यूज साझा की थी।

अब लगातार एक्ट्रेस अपनी इस जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस बीच अब रुबीना ने फैंस के साथ एक और खुशी साझा की है, जिसके बाद  दिलैक परिवार में डबल खुशी का माहौल हो गया है।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik Pics: ब्लैक आउटफिट में रुबीना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस हुए हैरान

रुबीना दिलैक के घर होगा डबल सेलिब्रेशन

दरअसल, रुबीना दिलैक की बड़ी बहन रोहिणी दिलैक भी मां बनने वाली हैं। इन दिनों रोहिणी भी अपनी  प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की है। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर बड़ी बहन की कुछ तस्वीरे शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- हम बहुत खुश हैं। हमारी फैमिली में खुशियां डबल होने वाली हैं। रोहिणी दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं।  बता दें, रुबीना की बहन रोहिणी की शादी इसी साल मई में सार्थक त्यागी के साथ हुई है।

कब होगी रुबीना की डिलीवरी

एक्ट्रेस शादी के 5 साल बाद अपने पहले बच्चे को वेलकम करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर या फिर साल 2024 की शुरुआत में एक्ट्रेस बच्चे को जन्म देगी। हालांकि अभी तक इस कपल ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। इस कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी। अब शादी के पूरे पांच साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik प्रेग्नेंसी में भी जिम में पसीना बहा रही हैं, बेबी बंप संग पिलाटे करती दिखीं एक्ट्रेस

रुबीना का पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू

हाल ही में एक्ट्रेस के पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर खबर सामने आई थी। इंदर चहल के साथ पंजाबी फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। रुबीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने जी टीवी के शो छोटी बहू में अविनाश सचदेव के साथ राधिका शास्त्री का किरदार निभाकर पहचान हासिल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद', 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की', 'देवों के देव...महादेव' जैसे पॉपुलर शोज का हिस्सा रही हैं।