यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वो रहने वाली महलों की' फेम रीना कपूर लंबे समय के बाद छोटे पर्दे पर कर रही हैं वापसी, इस सीरियल में आएंगी नजर
रीना कपूर टीवी शो वो रहने वाली महलों की में मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इस शो ने उन्हें ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। 'वो रहने वाली महलों की' फेम रीना कपूर बीते काफी समय से छोटे से पर्दे से दूर थीं। उनके फैंस बड़ी बेताबी से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब उनके फैंस के एक बड़ी खुशखबरी है। रीना कपूर एक बार फिर धमाकेदार तरीके से टेलिवीजन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। रीना जल्द ही धारावाहिक 'रंजू की बेटियां' में नजर आएंगी। शो की निर्माता रश्मि शर्मा है। रीना की वापसी की खबर से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह शो रंजू और उसकी चार बेटियों की कहानी होगी। रंजू का पति चार बेटियां होने के बाद उसे छोड़कर चला जाता है और दूसरी शादी कर लेता है। रंजू हिम्मत नहीं हारती हैं। वह अकेले दम पर अपनी चारों बेटियों का भरण-पोषण करती हैं और उन्हें इस काबिल बनाती हैं कि अपने पांव पर खड़ी हो सके। इस कहानी के जरिए वर्तमान के सामाजिक परिदृश्य को भी दिखाया जाएगा।
View this post on Instagram
महिलाएं भले ही हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं, लेकिन उनकी राहें आसान नहीं होती हैं। रुढ़िवादी सोच उनके रास्ते में कोई न कोई अड़चनें पैदा करती हैं। रंजू इन कठिनाइयों का सामना करते हुए कैसे अपनी बेटियों को काबिल बनाती हैं शो इस संबंध में है। शो में रंजू का किरदार रीना कपूर निभाएंगी। जबकि रंजू की सौतन की भूमिका में दीपशिखा होंगी। इस शो का प्रसारण अगले साल जनवरी से दंगल टीवी पर होगा।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि रीना कपूर टीवी शो 'वो रहने वाली महलों की' में मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में लोकप्रियता दिलाई थी। वहीं रीना कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रीना खुद से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही नहीं रीना कपूर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं उनके फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आती हैं।
