विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditya Singh Rajput Death: आदित्य सिंह राजपूत की मौत: बाथरूम में मिली लाश; एक रात पहले की थी पार्टी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 22 May 2023 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2023 06:38 PM (IST)

Aditya Singh Rajput Death News स्पिल्ट्सविला और गंदी बात जैसे शो से सुर्खियों में आए अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की ...और पढ़ें

File Photo of Late Actor Aditya Singh Rajput
File Photo of Late Actor Aditya Singh Rajput

नई दिल्ली, जेएनएन। Actor Aditya Singh Rajput found Dead: सोमवार की दोपहर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर लेकर आई। मशहूर एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आयी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका शरीर अंधेरी स्थित घर के वॉशरूम में जमीन पर पड़ा मिला था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एएनआई ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी कि 32 साल के एक्टर ओशिवरा इलाके में स्थित एक आवासीय बिल्डिंग में 11वें फ्लोर पर बने फ्लैट में रहे थे। उन्होंने यह अपार्टमेंट अपने एक दोस्त के साथ शेयर किया था। मृत्यु का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच के हिसाब से मौत का कारण संदिग्ध ड्रग की ओवरडोज हो सकता है। ओशिवरा पुलिस सभी एंगल से मामले की आगे जांच कर रही है।

ड्रग ओवरडोज है मौत की वजह?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदित्य का शरीर उनके दोस्त को अचेत अवस्था में बाथरूम में पड़ा मिला था। वो उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर गये, जहां दाखिल होने पर मृत घोषित कर दिया गया। आदित्य मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे, लेकिन दिल्ली में बस गये थे। उन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपना करियर बाल कलाकार के तौर पर 20 साल पहले शुरू किया था। पेशे से वो मॉडल-एक्टर थे। आदित्य ने 300 से अदिक विज्ञापन फिल्मों में काम किया था। 

इन शो से मिली थी लोकप्रियता

आदित्य की मौत ने उनके दोस्तों और फैंस को हिला कर रख दिया है। किसी के लिए भी यह यकीन कर पाना मुमकिन नहीं है कि आदित्य अब उनके बीच नहीं रहे। 

आदित्य ने 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ शो में काम किया। आदित्य को 'स्पिल्ट्सविला' और 'गंदी बात' शो में काम करने से पहचान मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने कई विज्ञापन में भी काम किया था। 

फिल्मों में भी किया काम

आदित्य ने 'मैंने गांधी को नहीं मारा' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो कैम्बाला इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में रोहित घोष नाम का कैरेक्टर प्ले किया था। एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद आदित्य ने खुद का ब्रांड 'पॉप कल्चर' शुरू किया, जिसके तहत वह कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे, और इसी के जरिये अपने करियर को आगे बढ़ा रहे थे।