Move to Jagran APP

आश्का की मेहंदी में है ये ख़ास बात, संगीत पर जम कर नाची मौनी रॉय

आश्का ने एक इंटरव्यू में कहा था, "ब्रेंट और मैं एक दूसरे से और ज़िन्दगी से क्या चाहते हैं, यह हम अच्छी तरह जानते हैं। और मैं बहुत खुश हूं कि ब्रेंट बहत समझदार भी हैं।"

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sun, 03 Dec 2017 01:24 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 01:24 PM (IST)
आश्का की मेहंदी में है ये ख़ास बात, संगीत पर जम कर नाची मौनी रॉय
आश्का की मेहंदी में है ये ख़ास बात, संगीत पर जम कर नाची मौनी रॉय

मुंबई। टीवी अभिनेत्री आश्का गरोडिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोब्ले के साथ कल क्रिस्टियन रीति-रिवाज़ो से शादी कर ली है। आपको बता दें कि आश्का हिन्दू रीति-रिवाज़ों के साथ आज फिर से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और इससे पहले इन्होंने ग्रैंड मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी रखी थी जहां टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

loksabha election banner

सामने आई है आश्का और ब्रेंट की मेहंदी और संगीत की कुछ तस्वीरें जिन्हें आप ज़रूर देखना चाहेंगे। आपको बता दें कि आश्का की मेहंदी किसी आम दुल्हन की तरह नहीं थी। आप जानकार चौंक जाएंगे कि आश्का ने अपनी शादी के लिए मेहंदी में किसी आम लड़की की तरह सुंदर डिजाईन्स नहीं बल्कि शिव तांडव लिखवाया। जी हां, आश्का की मेहंदी में शिव तांडव लिखा हुआ है और इसके बीच ब्रेंट का नाम भी नीली स्याही से छपा हुआ है। देखिये  तस्वीरें- 

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स के लिए बुरी ख़बर, इस शो से होने वाली है विदाई

आश्का और ब्रेंट ने मेहंदी के इस फंक्शन को बहुत एन्जॉय किया। आश्का की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने यहां ब्रेंट के साथ खूब डांस किया। इसके अलावा इस फंक्शन में जूही परमार, सना ख़ान और टीजे सिन्धु जैसे कई सेलेब्स मौजूद थे।

आश्का और ब्रेंट पिछले 2 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। इनकी मुलाकात US में हुए एक इवेंट पर हुई थी।  इनकी बातें मुलाकातें वक़्त के चलते बढ़ने लगी और ये एक दूसरे को डेट करने लगे। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि ब्रेंट का एक्टिंग से कुछ लेना-देना नहीं हैं। बल्कि वो तो हथियारों के इंस्ट्रक्टर हैं। ब्रेंट से पहले आश्का टीवी एक्टर रोहित बक्शी के साथ रिलेशनशिप में थीं। रोहित के साथ उनका रिश्ता 10 सालों तक चला।

आशका ने बताया कि ब्रेंट को इंडियन कल्चर बहुत पसंद है और वो पिछले 10 सालों से योगा कर रहे हैं। आशका ने बताया कि वो ब्रेंट के घर के बाहर गणेश जी की मूर्ति और घर के अन्दर भगवान शिवजी और बुद्ध की मूर्ति देखकर चौंक गईं थीं। आश्का ने एक इंटरव्यू में कहा था, "ब्रेंट और मैं एक दूसरे से और ज़िन्दगी से क्या चाहते हैं, यह हम अच्छी तरह जानते हैं। और मैं बहुत खुश हूं कि ब्रेंट बहत समझदार भी हैं।" ब्रेंट पिछले साल US से भारत शिफ्ट हो गए हैं जिससे वो आश्का के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीता सकें। देखिये इनकी संगीत की कुछ चुनिन्दा तस्वीरें- 

यह भी पढ़ें: हिना पर निकला फिर से टीवी इंडस्ट्री का गुस्सा, साक्षी संजीदा को लेकर बयानबाजी हिना को पड़ी महंगी

टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन और ख़ूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मौनी रॉय आश्का-ब्रेंट की संगीत में इस पिंक लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। मौनी ने इस शाद्दी की हर सेरेमनी को खूब एन्जॉय किया और इसका सबूत आपको इन तस्वीरों के ज़रिये दिख ही रहा होगा।

ब्रेंट ने भी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ संगीत में खूब डांस किया। आश्का-ब्रेंट की शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर शादी में से एक हैं और इसकी तस्वीरें इन्टरनेट पर कुछ ही पलों में वायरल होती हुई दिखाई दे रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.