'गंध में सूअर की तरह...', 70 हजार रेंट देकर मुंबई के छोटे से घर में रहती हैं Aanchal, लग्जरी लाइफ का दिखाया सच
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वालीं एक्ट्रेस आंचल खुराना ने हाल ही में लग्जरी लाइफ की पोल खोली। एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट की दुर्दशा फैंस को दिखाई।

1 BHK का 70 हजार देती हैं आंचल खुराना/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
आंचल खुराना ने मुंबई में एक्टर्स की लग्जरी लाइफ का सच दिखाया
एक बेडरूम फ्लैट का 70 हजार का किराया भरती हैं एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का घर देख लोग हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर फैंस अपने फेवरेट टीवी और बॉलीवुड सितारों की लग्जरी लाइफ को देखकर वैसी ही जिंदगी की खुद के लिए मांगते हैं। हालांकि, अब अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस आंचल खुराना ने एक्टर्स की लग्जरी लाइफ के पीछे की ऐसी हकीकत दिखाई है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया।
एक बेडरूम फ्लैट का 70 हजार है किराया
आंचल खुराना ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग में उन्होंने मुंबई में स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स की इवेंट में बन ठनकर आ रहे एक्टर्स की असली लाइफ को दिखाया। उन्होंने अपने व्लॉग की शुरूआत ब्रोकली के पराठों के साथ की, लेकिन धीरे-धीरे अपने हॉल से लेकर बेडरूम तक हर कोना फैन को दिखाया। अपने फ्लैट को दिखाते हुए आँचल ने कहा, "ये है मेरा घर...अपना नहीं भाड़े का, क्योंकि खुद का फ्लैट लेने के लिए तो मुझे 400-500 साल लग जाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं इस एक बेडरूम हॉल फ्लैट का 70000 हजार रेंट पे करती है हर महीन, मेरे लिए उतना ही काफी है और ये कोई बहुत लग्जरी घर नही हैं।"

अपनी खिड़की के व्यू से दिखाई चॉल
आंचल खुराना ने अपने घर के बाहर का व्यू दिखाते हुए कहा, "यहां कोई ग्रीनरी या सुंदर व्यू नहीं, बल्कि चॉल ही चॉल हैं। क्या करें इतने बजट में इतना ही मिलता है।" इसके साथ ही उन्होंने अपने छोटे से किचन की झलक भी दिखाई, जहां रोडीज विनर ने अपनी वॉशिंग मशीन रखी हुई है।
सीआईडी एक्ट्रेस ने इसके अलावा अपना कान्हा का मंदिर दिखाया और अपनी वॉर्डरोब दिखाई। आंचल यहीं नहीं रुकी, मंहगे घर की दुर्दशा को दिखाते हुए उन्होंने बेडरूम का नजारा भी दिखाया और कहा, "लोग कमरा साफ करके अपने घर की वीडियो बनाते हैं और हम जैसे रियल में रहते हैं वैसे ही बनाते हैं। गंध में सूअर की तरह रहती हूं मैं...गंध में पड़ी रहती हूं। खिड़किया इतनी हैं, लेकिन दूर-दूर तक सिर्फ आपको चॉल ही दिखेंगी।"
कौन हैं आंचल खुराना?
जिन्हें नहीं पता आंचल खुराना कौन है, उन्हें बता दे कि एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2011 में फिल्म एमटीवी रोडीज 8 के साथ की थी। इसके बाद 2012 में उन्होंने सपने सुहाने लड़कपन के, अर्जुन, सावधान इंडिया और आहट जैसे शोज में नजर आईं।
