Move to Jagran APP

War Movie Review From UAE: रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ माइंडब्लोइंग एक्शन, क्लामैक्स है फ़िल्म की जान

War Movie Review From UAE इस साल रितिक की यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी उनकी फ़िल्म सुपर 30 हिट हो चुकी है जिसने 146 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:55 AM (IST)
War Movie Review From UAE: रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ माइंडब्लोइंग एक्शन, क्लामैक्स है फ़िल्म की जान
War Movie Review From UAE: रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ माइंडब्लोइंग एक्शन, क्लामैक्स है फ़िल्म की जान

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौक़े पर सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस स्टाइलिश एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म को लेकर ट्रेड के साथ-साथ जनता में भी काफ़ी हाइप रही है। माना जा रहा है कि फ़िल्म ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है।

loksabha election banner

रितिक और टाइगर पहली बार एक साथ आये हैं। टाइगर हमेशा से रितिक को अपना आदर्श मानते आये हैं और अक्सर इंटरव्यूज़ में इस बात को स्वीकार भी करते रहे हैं। अब दोनों बेहतरीन डांसर और एक्शन स्टार साथ आये हैं तो उत्सुकता होना लाज़िमी है। ट्रेलर आने के बाद से ही सोशल मीडिया में फ़िल्म को लेकर एक बेकरारी देखी जा रहा है। दर्शकों की यह बेताबी फ़िल्म के रिव्यूज़ पढ़कर और बढ़ सकती है। 

यूएई में सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधू ने फ़िल्म देखने के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमेर के ट्वीट के अनुसार, फ़िल्म में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने ज़बर्दस्त काम किया है। वॉर की जान इसका एक्शन रहेगा। स्क्रीनप्ले में गति है और फ़िल्म का क्लामैक्स दर्शकों को हैरान कर देगा। उमेर के मुताबिक फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। 

उमेर के मुताबिक़, टाइगर ने रितिक को बराबर की टक्कर दी है और कहीं भी उनसे फीके नहीं लगते। वाणी कपूर फ़िल्म में काफ़ी हॉट लगी हैं। अच्छा काम भी किया है। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के नये रिकॉर्ड्स कायम कर सकती है। रितिक की परफॉर्मेंस लोगों को चौंका सकती है। उन्हें देखकर लगता है कि ऐसा क्या काम है, जो यह एक्टर नहीं कर सकता। 

बता दें कि इस साल रितिक की यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी उनकी फ़िल्म सुपर 30 हिट हो चुकी है, जिसने 146 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। उस फ़िल्म में रितिक ने आनंद कुमार का रोल निभाया था, जिन्होंने पटना की सुपर 30 कोचिंग शुरू की थी। उस फ़िल्म में भी रितिक की काफ़ी तारीफ़ हुई थी। अब वॉर में उन्होंने ज़बर्दस्त यू-टर्न लिया है। एक सीधे-सादे निम्नवर्गीय किरदार से वो एक्शन हीरो बन गये हैं। यह परिवर्तन देखना भी दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर पहले दिन बना सकती है कमाई का ऐसा रिकॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.