विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Top Gun के साथ फिर 'इम्पॉसिबल' मिशन पर Tom Cruise की वापसी , 15 हजार करोड़ कमाकर 'मैवरिक' रचेगा इतिहास?

Published: Fri, 17 Apr 2026 08:00 AM (IST)

टॉम क्रूज की सुपरहिट फ्रेंचाइजी टॉप गन की तीसरी कड़ी (Top Gun 3) अब फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी में है।

'टॉप गन 3' से फिर धमाल मचाने आ रहे टॉम क्रूज। (फोटो क्रेडिट- पैरामाउंट पिक्चर्स)

'टॉप गन 3' से फिर धमाल मचाने आ रहे टॉम क्रूज। (फोटो क्रेडिट- पैरामाउंट पिक्चर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिशन इम्पॉसिबल 8' के बाद हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) अब मैवरिक बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। अपनी 40 साल पुरानी फ्रेंचाइजी टॉप गन की तीसरी फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।

टॉप गन 3 (Top Gun 3) से टॉम क्रूज अपने आइकॉनिक रोल पीट मैवरिक मिशेल के रूप में वापसी करने वाले हैं। बड़े पर्दे पर उनका फिर से हाई ओक्टेन हवा में एक्शन देखने को मिलेगा। काफी समय से फैंस तीसरी कड़ी के इंतजार में थे और अब मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी है।

टॉप गन 3 की हुई घोषणा

टॉप गन 3 की अनाउंसमेंट लास वेगास में चल रहे CinemaCon में पैरामाउंट के पैनल के दौरान की गई। यह हर साल एक हफ्ते चलने वाला सम्मेलन है, जिसमें हॉलीवुड के स्टूडियो थिएटर मालिकों और प्रेस के सामने अपनी सबसे बड़ी आने वाली फिल्में पेश करते हैं।

मैवरिक के तौर पर टॉम क्रूज की वापसी पक्की

इस प्रेजेंटेशन के दौरान पैरमाउंट फिल्म के को-हेड जोश ग्रीनस्टीन (Josh Greenstein) ने कहा कि टॉप गन 3 पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो गया है। इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। पैरामाउंट ने यह भी बताया कि टॉम क्रूज अपने आइकॉनिक रोल से वापसी करने जा रहे हैं और फिल्म का निर्माण जेरी ब्रुकहाइमर (Jerry Bruckheimer) करेंगे।

Top Gun

सम्मेलन में टॉप 3 की अनाउंसमेंट एक वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए की गई। भले ही इवेंट में टॉम क्रूज शामिल नहीं हुए, लेकिन वह टॉप गन 3 के अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाई दिए। फिलहाल, अभी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Tom Cruise ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, MI-8 के एक सीन के लिए हेलीकॉप्टर से लगाई 16 बार छलांग

टॉप गन 1 और टॉप गन 2 का कलेक्शन

टॉप गन 1986 में शुरू हुई थी। यह टॉम क्रूज के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म ने 80 के दशक में दुनियाभर में 353.8 मिलियन डॉलर के करीब कारोबार किया था जो भारतीय रुपयों में 3290 करोड़ के करीब है। वहीं, 2022 में रिलीज हुई टॉप गन 2 (Top Gun: Maverick) ने तो कमाई से इतिहास रच दिया था। सैकनिल्क के मुताबिक, भारतीय रुपयों में इस फिल्म ने 12,250 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों को मिलाकर फिल्म की कमाई 15000 करोड़ के ऊपर है।

यह भी पढ़ें- AI का हमला! China के वीडियो मॉडल ने Hollywood की उड़ाई नींद, फिल्मों में नहीं होगी स्टार्स की जरूरत?