विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jack Ryan: Ghost War' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, नए खतरनाक मिशन पर निकले जॉन क्रासिंस्की

Published: Tue, 24 Mar 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

जॉन क्रांसिस्की एक बार फिर से जासूसी की दुनिया में खतरनाक मिशन को अंजाम देने के लिए वापस लौट रहे ...और पढ़ें

जैक रायन: घोस्ट वॉर टीजर आउट/ फोटो- IMDB

जैक रायन: घोस्ट वॉर टीजर आउट/ फोटो- IMDB

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंड्रयू बर्नस्टीन के निर्देशन में बनी फिल्म 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इस पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म में अभिनेता जॉन क्रासिंस्की एक बार फिर से सीआईए (CIA) एनालिस्ट 'जैक रायन' के रूप में धमाकेदार एक्शन करते हुए एक नए और खतरनाक मिशन पर निकले हैं।

हाल ही में प्राइम वीडियो ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें जैक रायन एक बार फिर से अपने पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

जासूसी की दुनिया में वापस लौटे जैक रायन

प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर हाल ही में 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि कैसे एक अंतरराष्ट्रीय गुप्त मिशन के दौरान एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश होता है। इस कारण न चाहते हुए भी जैक रायन को जासूसी की दुनिया में वापस बुला लिया जाता है। जैक को इस बार एक 'रोग ब्लैक ऑप्स' यूनिट को रोकना है। हालांकि, मामले को सुलझाने के लिए उनके पास समय बहुत ही कम है।

यह भी पढ़ें- मार्शल आर्ट्स के उस्ताद Chuck Norris का निधन, याद कर नम हुई अक्षय कुमार की आंखें; लिखा इमोशनल पोस्ट

इस टीजर में रायन कहते हैं, "यह जो भी है... मैं ये नहीं करूंगा।" लेकिन जब उन्हें खतरे का आभास होता है, तो वह टीम की मदद के लिए मिशन पर लौट आते हैं। अपने इस नए मिशन के दौरान जैक रायन का साथ एक बार फिर से माइक नवम्बर (Michael Kelly) और पूर्व सीआईए बॉस जेम्स ग्रीर (Wendell Pierce) देने वाले हैं।

कब रिलीज होगी 'जैक रायन: घोस्ट वॉर'?

'जैक रायन: घोस्ट वॉर' की रिलीज डेट की बात करें तो यह 20 मई 2026 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होगी। जॉन क्रासिंस्की के अलावा इस फिल्म में वेनडेल पियर्स, माइकल केली, मैक्स बीसले, जेजे फील्ड, डगलस हॉज और बेट्टी गैब्रियल जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

JACK RAYAN

फिल्म के इस टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर अच्छा लग रहा है कि रेंडल पार्क को और ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं जैक रायन को मिस कर रहा था और यह ट्रेलर आ गया। क्या सरप्राइज है!" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगा था कि जैक रायन वापस आएगा। मैंने इसकी सीरीज लास्ट ईयर ही पूरी की है।"

यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day Trailer: दुनिया बचाने लौट आया स्पाइडर-मैन, Tom Holland की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट