विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Backrooms: अनंत कमरों की वो खौफनाक भूलभुलैया, 20 साल के लड़के ने डायरेक्ट की हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म

Published: Sat, 30 May 2026 04:17 PM (IST)

केन पार्सन्स द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म 'द बैक रूम्स' एक ऐसे रहस्यमयी समानांतर आयाम की कहानी है जहां अंतहीन पीले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द बैक रूम्स' (The Backrooms) केन पार्सन्स द्वारा निर्देशित एक साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म है। सोचिए अगर आपको किसी ऐसे बंद घर में छोड़ दिया जाए जिसका हर एक दरवाजा, हर एक कोना और हर एक कमरा एक दूसरे अनंतहीन कमरे में खुलता होगा तो आपको कैसा महसूस होगा? लेटेस्ट हॉरर फिल्म 'बैकरूम्स' ऐसी ही है जो दर्शकों का ध्यान खींचने में सक्सेसफुल हुई है।

पीले रंग के कमरों में छिपा है डर

फिल्म की कहानी एक ऐसे समानांतर और रहस्यमयी डायमेंशन के बारे में है, जहां पीले कमरों की एक अंतहीन भूलभुलैया है। एक फर्नीचर शोरूम के तहखाने में एक सीक्रेट दरवाजा होता है,जिसके जरिए एक थेरेपिस्ट का मरीज वास्तविकता से भटककर इस अज्ञात दुनिया में लापता हो जाता है। अब उस थेरेपिस्ट को अपने मरीज को बचाने के लिए उसी डरावनी और रहस्यमयी दुनिया में प्रवेश करना पड़ता है। इस भूलभुलैया से वो कैसे बाहर आता है ये आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

Backroom (1)

यह भी पढ़ें- 87 साल पुराना है James Bond का इतिहास, वर्ल्ड वॉर 2 से निकला असली किरदार, इस शख्स ने की थी खोज

कब रिलीज हुई फिल्म?

फिल्म में चिवेटेल एजियोफोर (Chiwetel Ejiofor) और रेनेट रेइन्सवे (Renate Reinsve) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

कहां से आया आइडिया?

इसके निर्देशक, केन पार्सन्स ने सालों पहले यूट्यूब पर इस डरावनी थीम पर वीडियो बनाने शुरू किए थे। इंटरनेट पर ये कहानी मशहूर हुई इसे हॉलीवुड स्टूडियो 'A24' ने बाद में एक फीचर फिल्म में तब्दील कर दिया। दरअसल केन पार्सन्स जब सिर्फ 16-17 साल के थे तब वो अपने यूट्यूब चैनल (Kane Pixels) पर 'The Backrooms' को लेकर शॉर्ट डरावनी वीडियो बनानी शुरू की थीं। उनकी इन वीडियो को 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इसी कामयाबी को देखकर हॉलीवुड स्टूडियो ने उन्हें इस पर एक पूरी फिल्म बनाने का मौका दिया।

वहीं 20 साल की उम्र में इस फिल्म को डायरेक्ट करके केन पार्सन्स हॉलीवुड के सबसे युवा निर्देशकों में से एक बन गए हैं। यह फिल्म एक प्रॉपर हॉरर ड्रामा नहीं है बल्कि ये आपके मानसिक दुखों और ट्रॉमा का इस्तेमाल करके आपके अंदर भय पैदा करती है।

यह भी पढ़ें- इंडिया में दिल दहलाने आई टॉप रेटेड Horror Film, पर 38 सेकंड के अहम सीन पर चल गई CBFC की कैंची; नाराज लोग