विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prince Harry और Meghan Markle नेटफ्लिक्स पर लेकर आएंगे दो सीरीज, शुरू हुआ प्रोडक्शन

Published: Fri, 12 Apr 2024 08:43 PM (IST)

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल नेटफ्लिक्स के दो नए शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह सीरीज खाना पकाने और ...और पढ़ें

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल (photo credit: X)
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल (photo credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी वाइफ मेघन मार्कल जल्द ही खाना पकाने और यूएस पोलो चैंपियनशिप पर केंद्रित नेटफ्लिक्स के दो नए शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि यह प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स और आर्कवेल प्रोडक्शंस (Archewell Productions) के बीच एक मल्टी ईयर डील का हिस्सा है।

आर्कवेल प्रोडक्शंस कंपनी को यूके में अपने शाही कर्तव्यों से पीछे हटने और संयुक्त राज्य अमेरिका में बसने के फैसले के बाद साल 2020 में हैरी और मेघन ने साथ मिलकर इसे स्थापित किया था।

यह भी पढ़ें: कोरियन सिंगर Park Bo Ram का हुआ निधन, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

शुरुआती चरण में है प्रोडक्शन

हैरी और मेघन दमदार कंटेंट के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। अब डेडलाइन की खबर के मुताबिक, ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स के आर्कवेल प्रोडक्शंस ने दो नई नॉन-फिक्शन सीरीज का अनावरण किया, जिसका प्रोडक्शन शुरुआती चरण में है।

जल्द सामने आएगा टाइटल

इन दोनों शो का टाइटल और रिलीज की तारीख भी जल्द ही सामने आ जाएंगी। आर्कवेल प्रोडक्शंस ने एक बयान में कहा कि मेघन द्वारा क्यूरेट किया गया पहला शो... खाना पकाने और बागवानी, मनोरंजन और दोस्ती की खुशियों का जश्न मनाएगा। मेघन ही इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सीरीज यूएस ओपन पोलो चैंपियनशिप के बारे में विस्तार से बताएगी, जो प्रतियोगिता और पोलो दुनिया के सामाजिक पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगी, जिसे मुख्य रूप से वाशिंगटन, फ्लोरिडा में शूट किया गया है। यह खेल के धैर्य और जुनून, खिलाड़ियों को पकड़ने और उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक सभी चीजों से पर्दा हटा देगी। इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मार्कल और प्रिंस हैरी दोनों हैं।

बता दें कि प्रिंस हैरी ब्रिटेन के किंग चार्ल्स थर्ड के छोटे बेटे हैं और उन्होंने साल 2020 में शाही विरासत को छोड़ दिया था। अब वह अपनी पत्नी मेघन और बच्चों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Cinemacon 2024: लास वेगस में सजा सिनेमा का बाजार, डेडपूल-वुल्वरीन से कैप्टन अमेरिका और मुफासा की दिखी झलक