Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • hollywood
LIVE BLOG

Oscar 2025 Winners LIVE: बैक-टू-बैक 5 अवॉर्ड जीतकर Anora ने रचा इतिहास, Adrien Brody और Mikey Madison बने बेस्ट एक्टर्स विनर, देखिए पूरी विनर्स लिस्ट

Oscars 2025 Live News Updates: दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह एकेडमी अवॉर्ड 3 मार्च को भारत में टेलीकास्ट हुआ। इसे ऑस्कर भी कहा जाता है। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर 2025 शुरू हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस अवॉर्ड समारोह से जुड़ी पल-पल की खबर।

By Rinki Tiwari Mon, 03 Mar 2025 09:27 AM (IST)
News Article Hero Image

Oscars 2025 Winners List Live Updates: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर शुरू हो गया है। फिल्मी जगत से जुड़े सितारों को सम्मान देने वाले ऑस्कर को इस बार कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट कर रहे हैं। अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 बजे से हुआ। इस साल भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ ने अपनी जगह बनाई है।

3 Mar 20259:27:32 AM
Oscar 2025 LIVE: ऑस्कर का हुआ समापन

अनोरा के पांचवें ऑस्कर जीत के साथ इस साल का 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का समापन हुआ। फिल्म की टीम ने मंच पर आखिरी बार अपनी खुशी जाहिर की। 

3 Mar 20259:24:00 AM
Oscar 2025 LIVE: अनोरा बनी ऑस्कर 2025 की बेस्ट पिक्चर

 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर का खिताब अनोरा ने जीता है। बेस्ट पिक्चर के लिए कुल 10 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था जिसमें द ब्रूटलिस्ट, अनोरा, ड्यून पार्ट 2, आई एम स्टिल हेयर, निकेल ब्व़य, द सब्स्टेंस, विकेड और एमिलियन पेरेज शामिल थीं।

3 Mar 20259:18:31 AM
Oscars 2025 LIVE: बेस्ट एक्ट्रेस बनीं माइकी मैडिसन

ऑस्कर 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का खिताब माइकी मैडिसन को मिला। उन्होंने अनोरा के लिए ऑस्कर मिला है। 

3 Mar 20259:10:08 AM
Oscars 2025 LIVE: बेस्ट डायरेक्टर का खिताब अनोरा ने जीता

 अनोरा फिल्म के लिए सेन बेकर (Sean Baker) को बेस्ट डायरेक्टर के लिए अवॉर्ड मिला। अनोरा के खाते में यह तीसरा अवॉर्ड है। 

3 Mar 20259:01:46 AM
Oscars 2025 LIVE: एड्रियन ब्रॉडी बने बेस्ट एक्टर

 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब एड्रियन ब्रॉडी ने जीता है। उन्हें द ब्रूटलिस्ट के लिए यह अवॉर्ड मिला। ओपेनहाइमर स्टार किलियन मर्फी ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया।

3 Mar 20258:46:51 AM
Oscar 2025 LIVE: द ब्रूटलिस्ट के नाम दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड

 बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का खिताब द ब्रूटलिस्ट (The Brutalist) के लिए डेनियल ब्लूमबर्ग ने जीता। यह ब्रूटलिस्ट के खाते में गया दूसरा अवॉर्ड है।

3 Mar 20258:37:37 AM
Oscars 2025 LIVE: ब्राजील के नाम बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशन फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ब्राजील की फिल्म आई एम स्टिल हेयर (Iam Still Here) को मिला।

3 Mar 20258:34:35 AM
Oscars 2025 LIVE: लॉल क्राउली ने जीता बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड

 बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड द ब्रूटलिस्ट को गया। लॉल क्राउली ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अपने नाम किया।

3 Mar 20258:23:26 AM
दिवंगत सितारों को दी गई श्रद्धांजलि

 बड स्मिद से लेकर रॉगर प्रैट और चार्ल्स शेयर समेत दिवंगत हॉलीवुड स्टार्स को ऑस्कर के मंच पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 

3 Mar 20258:18:21 AM
आई एम नॉट ए रोबोट से हारी अनुजा

 लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड विक्टोरिया वारमेर्डन और ट्रेंट ने फिल्म आई एम नॉट ए रोबोट ने जीता है। एडम जे ग्रेवस्स और सुचित्रा मित्तई की फिल्म अनुजा ऑस्कर नहीं जीत पाई।

3 Mar 20258:12:11 AM
Oscars 2025 LIVE: ड्यून पार्ट 2 को मिला दूसरा अवॉर्ड

बेस्ट विजुअल एफेक्ट के लिए पॉल लैंबर्ट, स्टीफन जेम्स, रेस सालकोम्ब और गेर्ड नेफ्जर को ड्यून पार्ट 2 के लिए अवॉर्ड मिला।

3 Mar 20258:07:41 AM
Oscars 2025 LIVE: ड्यून पार्ट 2 ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

 बेस्ट साउंड का अवॉर्ड ड्यून पार्ट 2 को गया। गिरीथ जेन, रिचर्ड किंग, रॉन बार्टलेट और डॉग हेम्फिल ने मंच पर आकर माइली साइरस से अवॉर्ड रिसीव किया।

As written! DUNE: PART TWO wins the Oscar for Best Sound. #Oscars pic.twitter.com/1E72Xjn6PF

— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
3 Mar 20258:04:50 AM
Oscars 2025 LIVE: फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को दिया गया सम्मान

 लॉस एंजेलिस के फायर डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को ऑस्कर के मंच पर इनवाइट कर उन्हें सम्मानित किया गया। सारे सेलिब्रिटीज ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। कॉनन ने उन्हें हीरो बताया। मालूम हो कि कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी थी और कई सेलिब्रिटीज को भी अपनी प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ा था।

3 Mar 20257:54:00 AM
Oscars 2025 LIVE: बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड

बेसल एड्रा, रेचल स्जोर, हमदान बलाल, युवल अब्राहम ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें नो अदर लैंड के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म को चार कार्यकर्ताओं के फिलिस्तीनी-इजरायली समूह द्वारा बनाई गई थी।

3 Mar 20257:51:14 AM
बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड

 बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा ने जीता। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण मोली ओब्रियन और लीजा रैमिंगटन ने किया है। उन्होंने अपनी सारी फीमेल टीम को यह अवॉर्ड संबोधित किया है।

3 Mar 20257:43:47 AM
Oscars 2025 LIVE: एमिलिया पेरेज ने फिर जीता अवॉर्ड

 बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड एमिलिया पेरेज के गाने एल माल ने जीता है। गाने को क्रिएट करने वाले क्लेमेंट डुकोल, केमिली और जैक्स ऑडियार्ड ने मंच पर आकर अवॉर्ड लिया और अपनी खुशी जाहिर की। 

3 Mar 20257:36:41 AM
Oscars 2025 LIVE: विकेड ने जीता दूसरा अवॉर्ड

 विकेड को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड रिसीव करने नाथन क्रॉले और ली सैंडेल्स आए। बेन स्टेलर ने मजेदार अंदाज में मंच पर बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के विजेता की घोषणा की।

/

3 Mar 20257:25:45 AM
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड

एमिलिया पेरेज के लिए जो सलदाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड रिसीव करने के दौरान वह इमोशनल हो गईं।  

Best Supporting Actress Zoe Saldaña and Marco Perego x 97th Oscars

Photo Credit: John Shearer pic.twitter.com/qtNnX84e2T

— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
3 Mar 20257:22:02 AM
Oscars 2025 LIVE: अनोरा ने ऑस्कर में रचा इतिहास

 अनोरा को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। किल बिल मूवी स्टार डैरिल हैना ने सेन बेकर को अवॉर्ड दिया। यह अनोरा का दूसरा अवॉर्ड है।

3 Mar 20257:09:46 AM
ऑस्कर के मंच पर डोजा कैट और रे का जलवा

 अमेरिकन रैपर और सिंगर डोजा कैट और रे ने 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल में चार-चांद लगा दिया। 

3 Mar 20257:03:05 AM
Oscars 2025 LIVE: सब्सटेंस मूवी ने जीता ऑस्कर
blog images

 बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग के लिए सब्सटेंस मूवी को अवॉर्ड मिला। 

3 Mar 20257:01:44 AM
कॉनन ओ'ब्रायन ने उड़ाया कार्ला सोफिया गैस्कन का मजाक

 बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड कार्ला सोफिया गैस्कन का ऑस्कर के मंच पर होस्ट कॉनन ओब्रायन ने मजाक उड़ाया। कुछ समय पहले सोफिया नस्लवाद और इस्लामोफोबिया के आरोपों के कारण विवाद में थीं। इसी पर कॉनन ने ऑस्कर में कहा, "एनोरा ने एफ-शब्द का 479 बार इस्तेमाल किया है जो कि कार्ला सोफिया गैसकॉन के प्रचारक द्वारा स्थापित रिकॉर्ड से तीन ज्यादा है। कार्ला सोफिया गैसकॉन आज रात यहां हैं और कार्ला अगर आप ऑस्कर के बारे में ट्वीट करने जा रही हैं, तो मेरा नाम जिमी किमेल (पूर्व ऑस्कर होस्ट) है।"

3 Mar 20256:52:24 AM
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड हुआ अनाउंस

 बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड कॉन्क्लेव ने जीता है। पीटर स्ट्रॉघन ने मंच पर आकर अवॉर्ड लिया।

3 Mar 20256:48:59 AM
बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए अवॉर्ड

 सेन बेकर को फिल्म एनोरा के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

3 Mar 20256:38:11 AM
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए मिला अवॉर्ड

 बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड पॉल टेजवेल को गया। उन्हें फिल्म विकेड (Wicked) के लिए यह अवॉर्ड मिला।

3 Mar 20256:30:27 AM
डायरेक्टर्स को नहीं मिल रहा था वीजा

 इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस के निर्देशक हुसैन और शिरीन ने ऑस्कर लेने के दौरान बताया कि वह तीन घंटे पहले ही लॉस एंजेलिस पहुंचे हैं। एक दिन पहले तक उन्हें वीजा नहीं मिल रहा था जिसके चलते दोनों बहुत परेशान थे। 

3 Mar 20256:24:33 AM
Oscar 2025 LIVE: बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड
blog images

 इरानियन फिल्म इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। शिरीन सोहानी और हुसैन मोलायेमी ने अवॉर्ड हासिल किया और अपनी खुशी जाहिर की।

Shirin Sohani and Hossein Molayemi, winners of the Best Animated Short Film at the 97th #Oscars! pic.twitter.com/go0NDOGA9B

— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
3 Mar 20256:21:48 AM
फ्लो को मिला बेस्ट एनिमिटेड फीचर का अवॉर्ड

2024 में रिलीज हुई फिल्म फ्लो को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इसने इनसाइड आउट 2, मेमोइर ऑफ ए स्नेल, वालेस एंड ग्रोमिट और द वाइल्ड रोबोट को पछाड़ दिया।

3 Mar 20256:12:31 AM
किरन कल्किन ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड

 ए रियल पेन मूवी के लिए किरन कल्किन (Kieran Culkin) ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता। मंच पर आकर उन्होंने अपने परिवार और चाहने वालों को शुक्रिया किया। 

3 Mar 20256:04:54 AM
कॉनन ओ'ब्रायन ने बेस्ट पिक्चर्स नॉमिनीज को किया इंट्रोड्यूज

 ऑस्कर होस्ट कॉनन ओब्रायन ने अपने शुरुआती मोनोलॉग के साथ समारोह की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्मों को इंट्रोड्यूस किया। 

3 Mar 20255:57:35 AM
द ब्रूटलिस्ट स्टार ने किया लिप किस

 द ब्रूटलिस्ट स्टार एड्रियन ब्रॉडी रेड कारपेट पर आते ही छा गए। पैपराजी को पोज देने के बाद वह एक हॉलीवुड एक्ट्रेस को लिप किस करते हुए दिखे। 

A reunion 22 years in the making. #Oscars pic.twitter.com/MkaF2xb6SE

— The Academy (@TheAcademy) March 2, 2025
3 Mar 20255:49:50 AM
Oscars 2025: शुरू हुआ 97वां एकेडमी अवॉर्ड्स

मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड सेरेमनी 97वां एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर शुरू हो गया है। सेलिब्रिटीज एक से बढ़कर एक फैशनेबल आउटफिट में अवॉर्ड समारोह में पहुंचे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us