Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hollywood News: हॉलिवुड अभिनेता चार्ली शीन पर घातक हथियार से किया गया हमला, आरोपी ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:00 AM (IST)

    हॉलिवुड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन पर हमला करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हमला करने वाली महिला थी जो उनके घर में जबरन घुस गई थी। हमला उनके लक्जरी मालिबू घर में किया गया था। इसके तुरंत बाद शीन ने 911 पर कॉल किया और कानून प्रवर्तन अधिकारी और पैरामेडिक्स घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि अभिनेता को ज्यादा चोट नहीं आई थी

    Hero Image
    हॉलिवुड अभिनेता चार्ली शीन पर घातक हथियार से किया गया हमला

    एएफपी, लॉस एंजिल्स। हॉलिवुड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन पर हमला करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हमला करने वाली महिला थी जो उनके घर में जबरन घुस गई थी। हमला उनके लक्जरी मालिबू घर में किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला घर में जबरदस्ती घुस गई

    यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई जब शीन ने कथित तौर पर दरवाजे पर कुछ खटपट सुनी और इसके बाद उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला तो महिला उसने मालिबू घर में घुस गई। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी इलेक्ट्रा श्रॉक ने झगड़े के दौरान उसने अभिनेता की शर्ट भी फाड़ दी।

    शीन ने 911 पर कॉल किया

    इसके तुरंत बाद शीन ने 911 पर कॉल किया और कानून प्रवर्तन अधिकारी और पैरामेडिक्स घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि अभिनेता को ज्यादा चोट नहीं आई थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी। श्रॉक को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया और मारपीट के अपराध में शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसमें घातक हथियार से हमला और चोरी शामिल है।

    पड़ोसी पर आरोप है कि उसने कथित हमले से एक दिन पहले शीन की कार पर चिपचिपा तरल पदार्थ छिड़क दिया था और उसके दरवाजे पर कूड़ा फेंक दिया था।