Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौत से पहले Michael Jackson पर था 3700 करोड़ से ज्यादा का कर्ज, 15 साल बाद चौंकाने वाला दावा

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 02:16 PM (IST)

    किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को लेकर एक खबर सामने आई है जो इस वक्त चर्चा में है। साल 2009 में सिंगर का 50 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया था। अब 15 साल बाद एक खबर सामने आई है कि वह करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए थे। उन पर 3700 करोड़ का कर्ज था।

    Hero Image
    माइकल जैक्सन पर था 500 मिलियन डॉलर का कर्ज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉप सिंगर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) अपने डांस और आवाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया और अपनी एक अलग पहचान हासिल की। मगर 2009 में उनके अचानक निधन ने हर किसी को दंग कर दिया। आज भी उनके निधन की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच एक ताजा रिपोर्ट में उनके भारी कर्ज में डूबने की बात सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मूद क्रिमिनल, बिली जीन, बीट इट, रॉक विद यू जैसे सॉन्ग्स के लिए मशहूर माइकल जैक्सन अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। मगर क्या आपको पता है कि मौत से पहले सिंगर 500 मिलियन डॉलर यानी 3700 करोड़ से ज्यादा कर्ज में डूबे हुए थे? चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

    कर्ज में डूबे थे माइकल जैक्सन

    एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत अमेरिकन सिंगर की प्रॉपर्टी के एग्जीक्यूटर्स ने हाल ही में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में एक याचिका दायर की जिसमें उन्होंने दावा किया कि पॉप स्टार पर 500 मिलियन डॉलर (लगभग 3700 करोड़ रुपये) से अधिक का कर्ज है। 

    यह भी पढ़ें- Michael Jackson की बायोपिक का फर्स्ट लुक आया सामने, 'किंग ऑफ पॉप' के लुक ने लगाई आग

    Michael Jackson

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (माइकल जैक्सन)

    याचिका में कहा गया है, "माइकल जैक्सन की मृत्यु के समय उनकी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति 500 ​​मिलियन डॉलर से अधिक के कर्ज और लेनदारों के दावों के अधीन थी, जिनमें से कुछ कर्ज पर ज्यादा उच्च ब्याज दरें थीं और कुछ कर्ज डिफॉल्ट थे।"

    क्या परिवार को नहीं मिल रहा फंड?

    कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि माइकल जैक्सन के ट्रस्ट से उनके तीन बच्चों पेरिस, प्रिंस, बिगी और उनकी मां कैथरीन को फंड नहीं मिल रहा है। हालांकि, बाद में परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर साफ किया था कि उन्हें अभी भी फंड मिल रहा है और ट्रस्ट माइकल के बच्चों का पूरा ध्यान रख रही है। जब भी उन्हें जरूरत होती है तो ट्रस्ट पैसा लगाती है।

    यह भी पढ़ें- Michael Jackson Jacket: इतने करोड़ में नीलाम हुई माइकल जैक्सन की 39 साल पुरानी जैकेट, कीमत उड़ा देगी होश