विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Justin Bieber की गर्लफ्रेंड हैली बीबर ने शेयर की प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स, बताया क्या खाकर मन कर रही हैं शांत?

Published: Thu, 16 May 2024 04:22 PM (IST)

जस्टिन बीबर (Justin Bieber) जल्द पिता बनने वाले हैं। जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर प्रेग्नेंट (Hailey Bieber ) हैं। ...और पढ़ें

हैली बीबर ने शेयर की प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स, (X Image)
हैली बीबर ने शेयर की प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के करोड़ों फैंस हैं। अपने गानों की वजह से सिंगर चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं। जस्टिन बीबर प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की ऊंचाइयां छू रहे हैं। अब वो पर्सनल लाइफ में भी एक नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं।

जस्टिन बीबर जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर प्रेग्नेंट है। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस बीच हैली बीबर ने अपने क्रेविंग्स को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद मैडम तुसाद ने Justin Bieber के स्टैच्यू में किया बदलाव, क्या से क्या हो गए सिंगर

मैटरनिटी फेज कर रही हैं एंजॉय

हैली बीबर इन दिनों अपना मैटरनिटी फेज इंजॉए कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने जस्टिन बीबर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। अब हैली बीबर ने बताया है कि कैसे वो अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स से डील कर रही हैं।

हैली की क्रेविंग्स

हैली बीबर ने बुधवार को  अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। पोस्ट में एक्ट्रेस कुछ खाते हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें जज न करने के लिए कहा, क्योंकि वो फिलहाल के लिए प्रेगनेंसी क्रेविंग्स का शिकार हैं।

हैली ने कही मजेदार बात

हैली बीबर ने अपने हाथ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आजकल मेरी सबसे बड़ी क्रेविंग्स अचार के ऊपर एग सैलेड और उसके साथ हॉट सॉस। और हां, आप मुझे जज नहीं कर सकते हैं। हैली ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी बनाई।

यह भी पढ़ें- पेरेंट बनने जा रहे Justin Bieber और हेली की खुशी के बीच सेलेना गोमेज ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हैरान हुए फैंस

जस्टिन और हैली की शादी

जस्टिन बीबर ने कुछ दिनों पहले हैली बीबर के साथ अपनी शादी की झलक दिखाई थी। सिंगर ने शादी की एक छोटी सी क्लिप साझा की थी। वीडियो में  दोनों शादी करते हुए और किस करते हुए नजर आ रहे थे। अपनी शादी पर हैली ने व्हाइट कलर की लेस वाली ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। वहीं जस्टिन ने विंटर जैकेट, टी-शर्ट और बैगी पैंट पहने हुए दिखे।