विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक की खबरों के बीच Jennifer Lopez ने पहना Ben Affleck के नाम का ब्रेसलेट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Published: Sun, 07 Jul 2024 11:44 AM (IST)

पिछले एक महीने से सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) अभिनेता बेन एफ्लेक (Ben Affleck) को लेकर खबर है कि ये ...और पढ़ें

सिंगर जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक (फोटो एक्स)
सिंगर जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक (फोटो एक्स)

HighLights

  1. जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का हुआ तलाक
  2. बेन एफ्लेक को ऑफिस के बाहर देखा गया
  3. जेनिफर को न्यू यॉर्क में स्पॉट किया गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से खबर है कि उनका और अभिनेता बेन एफ्लेक का एक बार फिर रिश्ता खत्म हो चुका है।

तो वहीं, दूसरी तरफ सिंगर ने हिंट भी दिया है कि उनकी लाइफ में सब सही चल रहा है। हाल ही में जे.लो को बेन एफ्लेक के शुरुआती अक्षरों वाला ब्रेसलेट पहने हुए देखा गया, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि इस कपल की शादी खत्म नहीं हुई है।

जेनिफर ने पहना 'B' अक्षर वाला ब्रेसलेट

4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की 248वीं सालगिरह मनाई गया। इस खास दिन को सिंगर ने न्यूयॉर्क में अपने बच्चों एम्मे और मैक्स और अपने मैनेजर बेनी मदीना के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर जेनिफर पूरी तरह व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी। इस मौके पर उन्होंने पति बेन एफ्लेक के पहले अक्षर (बी) का शानदार ब्रेसलेट पहना था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- Ben Affleck संग तलाक की खबरों के बीच वेडिंग रिंग के बिना स्पॉट हुईं Jennifer Lopez, दो साल पहले कपल ने की थी शादी

फैंस कर रह कमेंट्स

इस फोटो में बेन और जेनिफर के फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों के साथ होने की खुशी भी मना रहे हैं। इस फोटो के बाद कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि जेनिफर और बेन के बीच सब सही चल रहा है। इसलिए एक्ट्रेस ने ये  'B' अक्षर वाला ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। खैर, अभी तक इस कपल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

जेनिफर का पुराना प्यार है बेन 

बता दें, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में लॉस एंजिल्स में शादी की थी, लेकिन ये कपल ससालों से एक दूसरे को जानते हैं। इस कपल ने पहली बार साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था और दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन दो साल बाद दोनों अलग हो गए थे। 

यह भी पढे़ं-  सेपरेशन की खबरों के बीच Jennifer Lopez लेकर आ रही हैं नई सीरीज, नेटफ्लिक्स के साथ मिलाया हाथ