Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mitzi McCall Death: नहीं रहीं दुनिया को हंसाने वालीं कॉमेडियन मित्जी मैक्कल, 93 साल की उम्र में हुआ निधन

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 11:22 AM (IST)

    हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जानी-मानी एक्ट्रेस और कॉमेडियन मित्जी मैक्कल (Mitzi McCall Passes Away) का निधन हो गया है। 93 साल की ...और पढ़ें

    हॉलीवुड कॉमेडियन मित्जी मैक्कल का निधन। फोटो क्रेडिट- एक्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार और फराह खान की मां मेनका ईरानी के निधन के बाद अब हॉलीवुड से दुखभरी खबर सामने आ रही है। जानी-मानी एक्ट्रेस और कॉमेडियन मित्जी मैक्कल (Mitzi McCall) का निधन हो गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैरायटी के मुताबिक, गुरुवार को 93 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस मित्जी ने बरबैंक में आखिरी सांस ली। हालांकि, उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। कॉमेडियन के निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मित्जी ने हॉलीवुड में एक लंबा समय बिताया है। उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक ऐसी कई भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्हें भूल पाना नामुमकिन हैं।

    मित्जी का टीवी शो करियर

    मित्जी ने अपना करियर छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। पिट्सबर्ग प्लेहाउस के मंच पर वह अपने अभिनय का हुनर दिखाया करती थीं। इसके बाद वह केडीकेए-टीवी के किड्डी कैस्टल प्रोग्राम में नजर आईं, जिसने उन्हें थोड़ी-बहुत पहचान दिलाने में मदद की। धीरे-धीरे मित्जी ने टीवी शोज में अपनी धाक जमाई और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

    यह भी पढ़ें- क्या Blake Lively और Justin Baldoni के बीच हुआ मनमुटाव, फिल्म It Ends with Us को लेकर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

    उन्होंने अपने करियर में कई शोज किए जिनमें...

    • रोवन एंड मार्टिन्स लाफ इन
    • लाइफ गोज ऑन
    • सिल्क स्टॉकिंग्स
    • सीनफील्ड
    • रोजीन
    • द ट्वाइलाइट जोन
    • धर्मा एंड ग्रेग
    • बेकर

    मित्जी सिर्फ शोज तक ही सीमित नहीं रहीं, उन्होंने अपना दायरा बढ़ाया और फिल्मों में भी हाथ आजमाया। उन्होंने बड़े-बड़े हीरो के साथ स्क्रीन शेयर किया है। यहां देखिए उनकी हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट...

    • द व्हाइट पैलेस
    • द क्राई बेबी किलर
    • मशीन-गन केली
    • वॉर ऑफ द सैटेलाइट्स
    • यंग एट हार्ट

    पति के साथ जमी मित्जी की जोड़ी

    मित्जी को अभिनय के अलावा वॉइस ओवर के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने स्नोर्क्स, मदर गूज एंड ग्रिम, द पेबल्स एंड बैम-बैम शो, द फ्लिंटस्टोन्स और द जेटसन जैसी कई एनिमेटेड सीरीज में अपनी आवाज से किरदारों को एक नई जान दी है। पति और कॉमेडियन चार्ली ब्रिल के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा जमी है। द एड सुलिवन शो में वह अपने पति के साथ ही नजर आई थीं, तब से मैक्कल और ब्रिल की जोड़ी दुनियाभर में मशहूर हो गई।

    यह भी पढ़ें- Selena Gomez ने ब्वॉयफ्रेंड Benny Blanco संग की सगाई, सिंगर की फोटो देख फैंस ने दिए रिएक्शन!