विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक... मंगेतर को पहनाई 7.5 करोड़ की अंगूठी; ऑफिशियल हुआ इस कपल का रिश्ता!

Published: Tue, 28 Apr 2026 04:04 PM (IST)

हॉलीवुड एक्टर और सिंगर हैरी स्टाइल्स और उनकी गर्लफ्रेंड कोई क्राविट्स हाल ही में सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियां ...और पढ़ें

हैरी स्टाइल्स और जोई क्राविट्स ने की सगाई/ फोटो- Instagram

हैरी स्टाइल्स और जोई क्राविट्स ने की सगाई/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 32 साल के हॉलीवुड एक्टर और सिंगर हैरी स्टाइल्स के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। 'वन डायरेक्शन' के साथ म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने वाले सिंगर हैरी लंबे समय से एक्ट्रेस जोई क्राविट्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो हैरी और जोई ने गुपचुप सगाई कर ली है, जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

8 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहा था कपल

रिपोर्ट्स की मानें तो, 8 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैरी स्टाइल्स और जोई क्राविट्स ने अपनी सगाई की खबरें कथित तौर पर अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर की हैं और जोई ने उन्हें अपनी महंगी रिंग भी दिखाई है। इससे पहले पेज सिक्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि एक्ट्रेस को एक बड़ी सी अंगूठी पहने देखा गया था। रिपोर्ट में यह बताया गया था कि 'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य के साथ काफी महीनों तक रिश्ते में रहने के बाद एक्ट्रेस ने सगाई की है।

voguemagazine_1777313852_3884712580472199112_198154074

यह भी पढ़ें- 'बेवकूफ हैं,' Michael Jackson की बायोपिक को नेगेटिव रिव्यू मिलने पर भड़क उठीं Farah Khan

अब पीपल मैगजीन की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने सच में एक-दूसरे के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है, जिसके बारे में सिर्फ उनके करीबी सर्कल को ही पता है। इस हफ्ते उनकी घूमते हुए एक और फोटो वायरल हुई है, जिसमें जोई ने उंगली में हीरे की एक बड़ी सी रिंग पहनी है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक सगाई की खबरों पर किसी भी तरह की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।

हैरी स्टाइल्स ने पहनाई इतने करोड़ की रिंग

पेज सिक्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोई क्राविट्स ने अपनी उंगली में जो सगाई की अंगूठी पहनी है, वह तकरीबन 10 से 12 कैरेट की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी ने जोई को जो रिंग पहनाई है, उसमें एक बड़ा सा डायमंड स्टोन और गोल्ड का बैंड है। सगाई की इस अंगूठी की कीमत तकरीबन 800,000 डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में लगभग 7.50 करोड़ के आसपास है। वहीं दूसरी रिपोर्ट में रिंग की कीमत 5 से 6 करोड़ के आसपास बताई गई है।

harry

द स्ट्रीट की रिपोर्ट्स की मानें तो 'इटरनल्स' और 'डोंट वरी डार्लिंग' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता और सिंगर हैरी स्टाइल्स की नेटवर्थ तकरीबन 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। हैरी स्टाइल्स के गानों की बात करें तो उन्होंने एज इट वास, वॉटरमैलन शुगर, साइंस ऑफ द टाइम्स, अडोर यू, जैसे कई सफल गाने दिए हैं। 

यह भी पढ़ें- 2300 करोड़ी मूवी ने किया Bhooth Bangla की नाक में दम, Dhurandhar 2 के रास्ते में कांटे बिछाकर भर रही अपना खाता