विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोर है हॉलीवुड? 74 करोड़ का हीरा और 400 साल की लूट! मार्गो रॉबी के 'ताजमहल नेकलेस' की पूरी Inside Story

Published: Mon, 02 Feb 2026 04:18 PM (IST)

मार्गोट रॉबी (Margot Robbie) ने एक फिल्म प्रीमियर में 400 साल पुराना 'ताजमहल नेकलेस' (Tajmahal Necklace) पहना, जिससे विवाद खड़ा ...और पढ़ें

चोरी से.. शाही तिजोरी तक, 400 साल के डायमंड नेकलेस की दास्तां

चोरी से.. शाही तिजोरी तक, 400 साल के डायमंड नेकलेस की दास्तां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेशकीमती, बेहिसाब और नायाब... अक्सर कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें यही कहा जाता है। कोहिनूर के बाद अब भारत की एक और ऐतिहासिक विरासत पर हॉलीवुड ने अपना दावा ठोका है और कहा कुछ ऐसा है कि जिसे सुनने के बाद हर किसी का सर ही चकरा गया है।

इस कहानी की कड़ियां जुड़ी हैं हॉलीवुड, भारत और उस रानी से, जिसने इस नायाब तोहफे को पाया था लेकिन जब से ये नायाब चीज हॉलीवुड के रेड कारपेट पर गई है भारतीयों का गुस्सा चरम पर है। इस कहानी को जानने के लिए आपको इसके हर एक पहलू को जानना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं...

मार्गो रोबी ने पहना ताजमहल वाला नेकलेस

इस कहानी की शुरूआत कहां से हुई सबसे पहले आपका ये जानना बेहद जरूरी है। हुआ ये कि हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी (Margot Robbie) अपनी फिल्म 'वुथरिंग हाइट्स' (Wuthering Heights) के प्रीमियर पर पहुंची थीं। फिल्म के वर्ल्ड प्रीमयर पर जब मार्गोट रॉबी आईं तो सबकी नजरें उनके गले में पड़े नेकलेस पर गईं।

margot e

विंटेज लुक में मार्गोट रॉबी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि किसे पता था कि मार्गोट रॉबी का अंदाज जो चर्चा में है, वो असल में विवाद भी खड़ा करेगा।

hollywood

दरअसल मार्गोट रोबी ने एक नेकलेस पहना हुआ था, जो असल में 400 साल पुराना था। मार्गोट रॉबी ने बेगम नूरजहां का 400 साल पुराना वही हार पहना, जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है।

400 साल पुराने हार की क्या है खासियत?

मार्गोट रॉबी ने अपनी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर जो हार पहना था, असल में वो 400 साल पुराना वही हार था जिसे मुगल सम्राट शाह जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां को तोहफे में दिया था। बताया जाता है कि, 1627-28 के आसपास तोहफे में दिया था।

Tahj-Mahal

यह मुगल सल्तनत की कला का बेहतरीन नमूना था। इस हार को नूरजहां अपने पास रखती थी। दिल के आकार वाले इस डायमंड पर फारसी भाषा में 'प्यार हमेशा रहता है' लिखा हुआ है। वहीं इसके अलावा इस नेकलेस पर नूरजहां का नाम भी लिखा हुआ है। नूरजहां के बाद ये नेकलेस उनके बेटे शाहजहां के पास जिसे उन्होंने बाद में अपनी पत्नी मुमताज महल को तोहफे में गिफ्ट किया था।

Gemini_Generated_Image_2hobik2hobik2hob

(AI से जनरेट की गई तस्वीर)

अंग्रेजों ने भारत से लूटा था ये नायाब डायमंड नेकलेस?

शाहजहां ने पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। कहा जाता है कि मुमताज के जाने के बाद इस डायमंड का नाम भी ताजमहल डायमंड रख दिया गया। हालांकि इस डायमंड को 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान, जब भारत में मुगलों का पतन हुआ और ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा बढ़ा, तो अंग्रेजों ने कई बेशकीमती चीजें भारत से चुराईं थीं।

Elizabeth 1

जिसमें कोहिनूर का नाम भी शामिल है और कहा जाता है कि उसी दौरान इस डायमंड नेकलेस को भी उन्होंने अपने पास रख लिया। लंबे समय तक यह हार गुमनामी में रहा या निजी संग्रहकर्ताओं के पास रहा, जिसकी जानकारी सालों तक किसी के पास तो नहीं रही।

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड बर्टन ने पत्नी को तोहफे में दिया यही हार

सदियों तक ये हार इधर से उधर घूमता रहा और फिर फ्रेंच लग्जरी ब्रांड कार्टियर ने इसे साल 1971 में खरीदा। इसके बाद कार्टियर ने इसको री-डिजाइन किया और इसको नए तरीके से बनाया। आखिरकार इस हार को आधुनिक समय में तब पहचान मिली जब हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रिचर्ड बर्टन ने इसे अपनी पत्नी और हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर को उनके 40वें जन्मदिन पर उन्हें तोहफे में दिया।

Tahj-Mahal-Diamond

जब बर्टन बुडापेस्ट जा रहे थे, तब उन्होंने ये तोहफा एलिजाबेथ को दिया था। बताया जाता है कि जब रिचर्ड बर्टन ने ये तोहफा एलिजाबेथ को दिया था तब उन्होंने मजाक में कहा था, ''मैं तो ताजमहल खरीदना चाहता था, लेकिन ट्रांसपोर्ट में बहुत खर्चा होता।''

Elizabeth 2

साल 2011 में एलिजाबेथ टेलर के निधन के बाद, उनके गहनों की नीलामी क्रिस्टी द्वारा की गई। जहां इस ताजमहल नेकलेस करीब 8.8 मिलियन डॉलर यानि 74 करोड़ रुपये में बिका था। हालांकि एलिजाबेथ ने इसे एक बार ऑस्कर में जरूर पहना था।

मार्गोट रॉबी के बाद चर्चा में आया हार और फिर विवाद

हाल ही में जब मार्गोट रॉबी ने इस हार को अपनी फिल्म के प्रीमियर को पहना तो उन्होंने इसकी जानकारी भी सही से नहीं दी। मार्गोट ने कई इंटरव्यूज में कहा कि ये हार एलिजाबेथ का था और इस हार का ताल्लुक ताजमहल में दफ्न महिला से था। मार्गोट रॉबी बेगम मुमताज महल का नाम तक नहीं बता पाईं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Elizabeth Taylor (@elizabethtaylor)

 

इसके अलावा हॉलीवुड मीडिया ने ये भी ये दावा किया कि असल में ये हार उन्हीं का है। हॉलीवुड मीडिया ने इसे 'क्वीन एलिजाबेथ का हार' या उनके 'प्राइवेट कलेक्शन' का हिस्सा बताकर प्रचारित किया।

उन्होंने इसे ब्रिटिश विरासत के तौर पर पेश किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई इतिहासकारों और लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं कुछ इंफ्लुएंसर्स ने भी इस पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

Note- खबर में इस्तेमाल डाटा अलग-अलग जगहों से लिया गया है, जिसमें एलिजाबेथ का ऑफिशियल हैंडल भी शामिल है 

https://elizabethtaylor.com/archives/taj-mahal-diamond/

यह भी पढ़ें- 5 सेकंड के सीन पर 9 करोड़ का खर्च... 27 साल पहले आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस