यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dame Maggie Smith Died: 'हैरी पॉटर' की प्रोफेसर मैक्गोनॉगल का हुआ निधन, 2 बार जीता था ऑस्कर अवॉर्ड
Dame Maggie Smith Died हॉलीवुड से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। हैरी पॉटर फिल्म फेम ...और पढ़ें

HighLights
- डैम मैगी स्मिथ ने दुनिया को कहा अलविदा
- 89 साल की उम्र में एक्ट्रेस का हुआ निधन
- हैरी पॉटर मूवी में निभाया था अहम किदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dame Maggie Smith Passes Away: अगर आपने हैरी पॉटर फिल्म देखी है तो आपके जहन में प्रोफेसर मैक्गोनॉगल के किरदार की याद जरूर मौजूद होगी। इस भूमिका को निभाने वालीं अभिनेत्री डैम मैगी स्मिथ को लेकर बेहद बुरी खबर सामने आ रही है, जिसकी वजह से हॉलीवुड सिनेमा में शोक की लहर छाई हुई है।
89 साल की उम्र में डैम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे अभिनेत्री का देहांत हुआ है।
नहीं रहीं एक्ट्रेस डैम मैगी स्मिथ
हॉलीवुड में दिग्गज एक्ट्रेसेज की सूची में डैम मैगी स्मिथ का नाम भी शामिल होता था। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार अदाकारी के लिए वह काफी जानी जाती थी। ऐसे में अब उनका निधन हो गया है तो अंग्रेजी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- लीजेंड्री सिंगर SP Balasubrahmanyam के नाम से जानी जाएगी चेन्नई की सड़क, 40 हजार गीतों के लिए मिला सम्मान

बीबीसी की रिपोर्ट के आधार पर एक्ट्रेस की फैमिली ने उनकी मौत का सूचना दी है। बताया जा रहा है कि वह बढ़ती उम्र के चलते लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और शुक्रवार को हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह अपने दो बेटो और 5 नाती-नातियों के साथ रहती थीं।
डैम मैगी स्मिथ के परिवार की तरफ से जारी बयान में ये सारी जानकारी मुहैया कराई गई है। इस दिग्गज अभिनेत्री के हॉलीवुड सिनेमा में योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जाएगा।
ऑस्कर अवॉर्ड विनर थीं डैम मैगी स्मिथ
साल 1952 से लेकर 2023 तक डैम मैगी स्मिथ एक्ट्रेस सिनेमा जगत में एक्टिव रहीं। इस दौरान कई शानदार मूवीज के जरिए उन्होंने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन हैरी पॉटर की वजह से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके अलावा वह दो बार ऑस्कर अवॉर्ड को भी अपने नाम कर चुकी थीं। साल 1970 में द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी और 1978 में कैलिफॉर्निया सुइट जैसी मूवीज के लिए उनको ये पुरस्कार मिला था।
