यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Boys 4 Trailer: ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद 'बैड ब्वॉय' विल स्मिथ की इस फिल्म से होगी स्क्रीन पर वापसी
Bad Boys हॉलीवुड की 29 साल पुरानी फ्रेंचाइजी है जिसकी चौथी फिल्म आ रही है। यह बडी कॉप एक्शन कॉमेडी ...और पढ़ें

HighLights
- विल स्मिथ की स्क्रीन पर दो साल बाद वापसी
- 94वें एकेडमी अवॉर्ड में थप्पड़ के हुए चर्चित
- बडी कॉप एक्शन कॉमेडी ड्रामा है बैड ब्वॉयज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर फ्रेंचाइजी बैड ब्वॉयज की चौथी किस्त राइड और डाई (Bad Boys Ride Or Die) के साथ लोकप्रिय एक्टर विल स्मिथ स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार हैं। विल अकेले नहीं हैं, उनके साथ आ रहे हैं मार्टिन लॉरेंस, जो इस फ्रेंचाइजी में विल के जोड़ीदार के रोल मे नजर आते हैं।
7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म का ट्रेलर भारतीय समयानुसार मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। बैड ब्वॉयज विल स्मिथ (Will Smith) के लिए भी खास फिल्म है, क्योंकि इसके साथ वो दो साल बाद स्क्रीन पर लौटेंगे।
विल की पिछली फिल्म एमेंसिपेशन है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। उससे पहले 2021 में किंग रिचर्ड (King Richard) आई थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Zendaya के फैंस के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर! स्पाइडरमैन 4 और Euphoria 3 सीरीज से जुड़े हैं अपडेट्स
ऑस्कर समारोह में थप्पड़ कांड
हालांकि, यह जीत कड़वी रही थी, क्योंकि 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में विल के थप्पड़ कांड ने इस जीत की खबरों को दबा दिया था। पत्नी पर जोक को लेकर विल ने मेजबान क्रिस रॉक (Chris Rock) को भरी महफिल में थप्पड़ रसीद कर दिया था, जिसकी गूंज कई दिनों तक रही। हालांकि, विल ने बाद में सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।
29 साल पहले शुरू हुई फ्रेंचाइजी
बैड ब्वॉयज फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1995 में हुई थी। फिल्म का निर्देशन माइकल बे ने किया था, जो आर्मागडन, पर्ल हार्बर और ट्रांसफॉरमर्स जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 2003 में इसका दूसरा भाग बैड ब्वॉयज 2 (Bad Boys 2) रिलीज हुआ था। फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बैड ब्वॉयज फॉर लाइफ 17 साल बाद 2020 में आई थी। इसका निर्देशन आदिल और बिलाल ने किया था, जिन्होंने चौथे भाग को भी डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: पहली बार पिता बने हॉलीवुड स्टार Robert Pattinson, गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस ने बेटे को दिया जन्म!
View this post on Instagram
बैड ब्वॉयज बडी एक्शन कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। विल स्मिथ और मार्टिन फिल्म में मायामी पुलिस डिपार्टमेंट के डिटेक्टिव माइक लॉरी और मारकस बर्नेट के किरदार में नजर आते हैं।
