पूनम व शर्लिन के बीच छिड़ी जुबानी जंग
मुंबई। कुछ ही दिल पहले बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मल्लिका सहरावत के उस बयान को लेकर खिंचाई की थी, जिसमें शेरावत ने भारत को 'महिलाओं के लिहाज से पिछड़ा समाज' बताया था। इस जंग के बाद बॉलीवुड की दो सुंदरियों पूनम पाण्डेय और शर्लिन चोपड़ा में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है।
मुंबई। कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मल्लिका सहरावत के उस बयान को लेकर खिंचाई की थी, जिसमें सहरावत ने भारत को 'महिलाओं के लिहाज से पिछड़ा समाज' बताया था। इस जंग के बाद बॉलीवुड की दो सुंदरियों पूनम पाण्डेय और शर्लिन चोपड़ा में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है।
शर्लिन ने भी मल्लिका के राह पर चलते हुए अपने ट्विटर पर लिखा है, 'भारत एक पिछड़ा समाज और निराशाजनक देश है यहां काम करना बहुत मुश्किल है।' वहीं इसके जवाब में पूनम पाण्डेय ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'भारत के इसी पिछड़े समाज ने मल्लिका सहरावत को एक स्टार बना दिया है।'
इससे पहले, कान शहर में समाप्त हुए 66वें अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान दिए गए मल्लिका सहरावत के बयान से बुरी तरह उखड़ी हुर्इं प्रियंका चोपड़ा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, 'मेरे खयाल से हम प्रगतिशील देश हैं, मैं इस बात से कतई असहमत हूं कि हम पिछड़े हुए हैं, हम सब यहां पर लड़कियों को शिक्षित करने, और देश को आगे ले जाने की बात निरंतर कर रहे हैं।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर