Move to Jagran APP

बात यहां तक पहुंच गई है? विराट ने अनुष्का के घर में डाला डेरा!

लगता है टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली का ठिकाना बदल गया है। आजकल वे दिल्ली में नहीं, बल्कि मुंबई में बद्रीनाथ टावर के बीसवें माले पर रहने लगे हैं। आपको अगर उनसे संपर्क करना हो तो वहीं जाना होगा। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस इलाके में रहने वाले लोग कह रहे हैं। ये ठिकाना असल में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है। उन्होंने हाल ही में वहां तीन फ्लैट खरीदे हैं।

By Edited By: Published: Mon, 13 Jan 2014 11:11 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2014 12:20 PM (IST)
बात यहां तक पहुंच गई है? विराट ने अनुष्का के घर में डाला डेरा!

मुंबई। लगता है टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली का ठिकाना बदल गया है। आजकल वे दिल्ली में नहीं, बल्कि मुंबई में बद्रीनाथ टावर के बीसवें माले पर रहने लगे हैं। आपको अगर उनसे संपर्क करना हो तो वहीं जाना होगा। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस इलाके में रहने वाले लोग कह रहे हैं। ये ठिकाना असल में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है। उन्होंने हाल ही में वहां तीन फ्लैट खरीदे हैं।

loksabha election banner

पढ़ें : विराट कोहली ने अनुष्का के साथ मनाया नया साल

सूत्रों ने बताया कि साउथ अफ्रीका से आने के बाद विराट सीधा अनुष्का के घर चले गए। बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया, 'आजकल विराट साहब यहीं रहते हैं, पिछले पांच दिनों से तो उन्हें इधर ही आते-जाते देखा जा रहा है। कभी-कभी तो रात को भी यहीं रुक जाते हैं।' खबर है कि जब से वे साउथ अफ्रीका से लौटे हैं तब से यहीं पर हैं। वैसे तो वे 8.30 बजे तक घर लौट जाते हैं। ये नजारे देखने के बाद कोई भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि दोनों की दोस्ती कुछ ज्यादा ही गहरी हो रही है।

पढ़ें : और सीधे अनुष्का के घर पहुंचे विराट

कुछ दिनों पहले विराट और अनुष्का ने साफ कहा था कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोस्ती का ये नजारा कुछ अलग ही कहानी बयां करता है। बताया जाता है कि विराट जैसे ही साउथ अफ्रीका से लौटे, तो अपने घर नहीं गए बल्कि एयरपोर्ट पर अनुष्का का इंतजार करने लगे। बाकी सारे खिलाड़ी घर लौट गए, लेकिन विराट 20 मिनट तक खड़े रहे। फिर अनुष्का की गाड़ी आई और वे अपना सामान डालकर चल दिए।

गौरतलब है कि दोनों काफी दिनों से ही डेट कर रहे हैं, लेकिन खुले आम इस बात को मानने से इन्कार करते आए हैं। दोनों को कई बार अनुष्का की गाड़ी रेंज रोवर में साथ देखा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.