विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमीषा पटेल के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ क्या कर रही थी तनीषा

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 08:08 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2015 12:02 PM (IST)

खबर है कि एक बार फिर तनीषा मुखर्जी प्यार में हैं। इस बार वे यूएस और यूके से छुट्टियां मनाकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि एक बार फिर तनीषा मुखर्जी प्यार में हैं। इस बार वे यूएस और यूके से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। एक्ट्रेस को लंदन में कनव पुरी के साथ देखा गया। जी हां पुरी एक्ट्रेस अमीषा पटेल के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं।

करिश्मा और उपेन अगले साल कर सकते हैं शादी

सूत्र ने बताया, 'दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया। दोनों साथ में घुल मिल रहे थे। समय ही बताएगा कि यह दोस्ती है या फिर इससे भी आगे की कुछ बात हैं।'

दिलचस्प बात यह भी है कि तनीषा ने इस मौके की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है। फोटो में कनव के साथ ही सिस्टर रतिका भी नजर आ रही हैं।

कनव पुरी और अमीषा पटेल साल 2008 में साथ आए थे। अमीषा ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों दो साल पहले रिलेशनशिप में थे मगर अब रास्ते अलग हो चुके हैं।

सलमान खान के रियलिटी टीवी शो के दौरान तनीषा और एक्टर अरमान कोहली एक-दूसरे के करीब आए थे। बाद में दोनों साथ में दिखे और फिर अलग हो गए। इससे पहले तनीषा का नाम उदय चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था।

तनीषा और कनव से बात नहीं हो पाई।

मुंबई की फिल्म एक्ट्रेस के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप!