नए साल में सलमान खान दे सकते हैं बड़ी खुशखबरी
लगता है सलमान खान की शादी से जुड़े लाख टके का सवाल का जल्द ही जवाब मिलने वाला है, जो सालों से पहेली बना हुआ था और जिसके जवाब का उनके करोड़ों फैंस काे बेसब्री से इंतजार था। जी हां, दरअसल जब से बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को हिट
नई दिल्ली। लगता है सलमान खान की शादी से जुड़े लाख टके का सवाल का जल्द ही जवाब मिलने वाला है, जो सालों से पहेली बना हुआ था और जिसके जवाब का उनके करोड़ों फैंस काे बेसब्री से इंतजार था। जी हां, दरअसल जब से बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी किया है, तब से उनकी शादी की अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।
स्टेज पर जल गईं आलिया भट्ट, हाथ पर दिखे जलने के निशान
यहां तक कि मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सलमान खान अगले साल जल्द ही शादी कर लेंगे। अब किसके साथ तो इसका जवाब है 'लूलिया वंतूर', जिनके साथ पिछले काफी समय से उनके अफेयर की चर्चाएं गर्म हैं। लूलिया रोमानिया की टीवी आर्टिस्ट हैं। हाल ही में दोनों के एक साथ नजर आने से चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।
आपको बता दें कि अक्टूबर में सलमान और लूलिया के गुपचुप सगाई करने की खबर भी सामने आई थी। मगर बाद में सलमान की बहन अर्पिता ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए साफ इंकार कर दिया था। वैसे काफी समय से सलमान और लूलिया अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले भी कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं। लूलिया को 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर भी देखा गया था।
'दिलवाले' का 'टुकुर-टुकुर' गाना भी रिलीज, साड़ी में कयामत ढा रहीं काजोल-कृति
सलमान की शादी की अटकलें इसलिए भी तेज हैं, क्योंकि पहले कई मौकों पर वो इस बात के संकेत दे चुके हैं कि केस में फंसे रहने की वजह से ऐसा करने से बच रहे हैं। सुभाष घई ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान 34 साल की उम्र में ही शादी कर लेते, मगर उन्होंने नहीं किया क्योंकि उनके केस पेंडिंग में हैं।
क्या विद्या बालन ने तब्बू को इस फिल्म में कर दिया रिप्लेस?
हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में उन्हें बरी कर बड़ी राहत पहुंचाई है। इस फैसले के बाद हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर कहा कि सलमान को अब घर बसा लेना चाहिए। उनके सभी चाहने वाले यही चाहेंगे। खैर, वाकई सलमान अगले साल शादी करते हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा या खुद सलमान।