ये क्या, सलमान होंगे शाहरुख के नए पड़ोसी!
बॉलीवुड स्टार्स आलीशान और बडे़ फ्लैट्स में रहना पसंद करते हैं। पर सलमान अभी तक अपनी फैमली के साथ रहना ही पसंद करते आए हैं। सूत्रों ने बताया था कि सलमान अपने लिए एक नया घर तलाश रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान का नया घर उनके दोस्त कहें या दुश्मन शाहरुख के बांद्रा बस स्टैंड वाले घर के बहु
जिगर शाह, मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स आलीशान और बडे़ फ्लैट्स में रहना पसंद करते हैं। पर सलमान अभी तक अपनी फैमली के साथ ही रह रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान अपने लिए एक नया घर तलाश रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान का नया घर उनके दोस्त कहें या दुश्मन शाहरुख के बांद्रा बस स्टैंड वाले घर के बेहद करीब है।
सूत्रों ने बताया कि तकरीबन दो दशक से भी ज्यादा समय से सलमान ग्लैक्सी स्थित वन बेड रूम फ्लैट में रह रहे हैं। अब यह घर, उनके कुत्तों और उनकी कई चीजों के लिए काफी छोटा पड़ता है। संभावना है कि जल्द ही सलमान सागर रेशम में शिफ्ट हो जाएंगे जो कि शाहरुख के बंगले मन्नत से सिर्फ दो बिल्डिंग दूर है।
गौरतलब है इस इमारत का मलिक एक गुजराती परिवार है। यह इमारत सी फेसिंग है और यह इमारत इस इलाके की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। इस इमारत की कीमत लगभग सौ करोड़ है।
मिड डे
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर