विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका को अमेरिका में चाहिए पब्लिसिटी, जानें क्‍यों

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 09 Aug 2015 11:26 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2015 02:41 PM (IST)

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से वो अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर चर्चा में हैं। अब अगले महीने से उनका यह टीवी शो ऑन एयर होने वाला है।

ऐसे में इस टीवी शो के लिए पब्लिसिटी शुरू हो गई है और खबर है कि मेकर्स इस शो के मुख्य चेहरे के तौर पर प्रियंका चोपड़ा को प्रमोट करना चाहते हैं। इसके लिए वो जमकर पब्लिसिटी करने को भी तैयार हैं। सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की पब्लिसिटी के लिए उन्होंने अलग से पैसे खर्च करने की सोची है।

रणबीर-दीपिका की पार्टी में पहुंचकर कट्रीना ने किया 'तमाशा'

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा भले ही भारतीय प्रवासियों के बीच काफी पॉपुलर हों, मगर आम अमेरिकी नागरिक उन्हें उतना नहीं जानते होंगे। इसलिए न्यूयॉर्क से लेकर लॉस एंजिलिस तक कई अमेरिकी शहरों में उनकी पब्लिसिटी की जाएगी। सही है, इसी बहाने प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी नागरिकों का भी दिल जीत लेंगी।