किम करदाशियां को पेरिस की घटना के बाद आ रहे बुरे-बुरे सपने
किम करदाशियां उस घटना को भुला नहीं पा रही हैं। उन्हें बुरे-बुरे सपने आ रहे हैं। फ्रांस में हुई उस बुरी वारदात की यादों को मिटाने की खातिर वे एक थेरेपिस्ट से स्काइप के जरिए जुड़ती हैं या कभी-कभी मिलती भी हैं।
नई दिल्ली। रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट पर पेरिस में हुई लूट की घटना का काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। वह शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को काफी कमजोर महसूस कर रही हैं। खबर है कि किम करदाशियां को रोज एक थेरेपिस्ट से मिलना पड़ रहा है। किम करदाशियां के साथ लूट की उस घटना पिछले महीने हुई थी।
ऐसा सुनने को मिल रहा है कि फ्रांस में हुई लूट की घटना के बाद किम ने खुद को काफी लोप्राफइल बना रखा है। कहा जा रहा है कि हर रोज उन्हें काउन्सिलिंग सेशन्स से गुजरना पड़ रहा है। यूएस वीकली मैगजीन के रिपोर्ट के मुताबिक, 'किम उस घटना को भुला नहीं पा रही हैं। उन्हें बुरे-बुरे सपने आ रहे हैं। फ्रांस में हुई उस बुरी वारदात की यादों को मिटाने की खातिर वे एक थेरेपिस्ट से स्काइप के जरिए जुड़ती हैं या कभी-कभी मिलती भी हैं।'
इसे भी पढ़ें: किम करदाशियां अब ट्राय करेंगी सरोगेसी
बता दें कि किम अपने घर से भी नहीं निकल रही हैं। वे लॉस एंजिलिस के अपने उस घर में ही बंद रहती हैं जहां उनके पति कान्ये वेस्ट और दो बच्चे रहते हैं। किम से सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। वे इंस्टाग्राम पर जबरदस्त सक्रिय रहती थीं, लेकिन अब वे यहां नहीं दिख रही हैं। लगभग चार हफ्तों से उन्हें टि्वटर, इंस्टाग्राम और स्नेपचैट पर नहीं देखा गया है। किम इस घटना के बाद से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी जाने से बच रही हैं क्योंकि तब से ही उन्हें ऐसे किसी इवेंट में नहीं देखा गया।