सलमान की वर्जिन बनी 'ट्रेंड लाइन', अब रनवीर-अर्जुन ने भी कहा..
मुंबई। सलमान खान का खुद को वर्जिन बताना, काफी दिनों तक अखबार की सुर्खियां बना रहा। ऐसा होना जायज भी था क्योंकि सलमान खान कपड़ों की तरह रोजाना गर्लफ्रैंड बदलते रहते हैं, ऐसे में अगर वे खुद को वर्जिन बताते हैं तो सबको आश्चर्य होगा ही, लेकिन सलमान द्वारा इस शब्द के प्रयोग के बाद से लगता है नए स्टार्स के लिए ये 'ट्रेंड लाइन' बन गई है।

जी हां हाल ही में कॉफी विद करण में रनवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने खुद को वर्जिन कहा है। करण जौहर ने रनवीर सिंह से कहा कि 'कम से कम आप तो वर्जिन नहीं होंगे'। शायद करण जौहर के इस सवाल का जवाब देने के लिए रणवीर सिंह के पास शब्द नहीं थे। वह पहले थोड़ा घबराए और फिर एकदम से बोले 'यार ऐसा नहीं है, मैं वर्जिन हूं'।
पढ़ें : सल्लू ने ये कहा, और टूटा करोड़ों फैंस का दिल
करण जौहर और रणवीर सिंह के बीच सवाल-जवाब के सिलसिले और आगे बढ़ते इससे पहले ही अर्जुन कपूर बीच में ही बोल पड़े कि 'भाई ट्रेंड सेंटर में हैं। इसलिए वी आर स्टिल वर्जिन'। सलमान खान को कॉपी करते हुए रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने तो अपने आपको वर्जिन बता दिया, लेकिन अब लगता है कि यह लाइन बॉलीवुड के न्यूकमर्स के लिए ट्रेंड लाइन बन जाएगी।
वैसे बहुत जल्द ही अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक साथ फिल्म 'गुंडे' में नजर आने वाले हैं। 'गुंडे' फिल्म का ट्रेलर लॉच हो चुका है जिसे देखने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की संभावना फिल्म समीक्षकों ने अभी से जता दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर