मल्लिका शेरावत के पास सफेद गैंडे सुडान के लिए वक्त नहीं!
बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी मल्लिका काफी आवाज उठाती नजर आती हैं। इसलिए हाल ही में मल्लिका को दुनिया के इकलौते बचे सफेद नर गैंडे सुडान को बचाने के लिए चल रहे अभियान
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी मल्लिका काफी आवाज उठाती नजर आती हैं। इसलिए हाल ही में मल्लिका को दुनिया के इकलौते बचे सफेद नर गैंडे सुडान को बचाने के लिए चल रहे अभियान में शामिल होने के लिए कीनिया बुलाया गया था। लेकिन मल्लिका के पास इस अभियान में शामिल होने के लिए वक्त ही नहीं है।
टीवी एक्टर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, हालत बेहद गंभीर
मल्लिका इस अभियान में शामिल होना चाहती थीं, लेकिन इन दिनों उनका शेड्यूल बहुत बिजी है। सुडान को बचाने के अभियान में शामिल ना होने के कारण मल्लिका काफी मायूस हैं। मल्लिका ने अपनी निराशा सोशल मीडिया में जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'कीनिया जाकर विश्व के एकमात्र बचे नर सफेद गैंडे सुडान को बचाने के अभियान में शामिल ना हो पाने से दुखी हूं।'
श्रद्धा कपूर पर वरुण धवन का हुआ ऐसा असर कि...!
बता दें कि सुडान विलुप्त होती अपनी गैंडा प्रजाति का अंतिम नर है। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने इस गैंडे के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए इसके साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई थी। इधर सोशल मीडिया पर भी सुडान की प्रजाति को बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।