विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेज पर Oops! मोमेंट का शिकार हुईं लॉरेन गोट्टलिब

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 29 Jun 2015 08:49 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Jun 2015 02:32 PM (GMT+05:30)

आईफा रॉक्स 2015 की शुरुआत टीवी पर हो चुकी है। शो को परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना होस्ट कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आईफा रॉक्स 2015 की शुरुआत टीवी पर हो चुकी है। शो को परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना होस्ट कर रहे हैं। इसमें कई फिल्मी हस्तियों ने शानदार परफोर्मेंस दी।

स्वतंत्रता दिवस पर जारी होगा ‘जज्बा’ का ट्रेलर

'एबीसीडी 2' की एक्ट्रेस लॉरेन गोट्टलिब ने भी स्टेज पर अपने डांस का हुनर दिखाया लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

दरअसल वो कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' के एक गाने पर परफोर्मेंस दे रही थी और ऑडियंस जमकर इस डांस का लुत्फ उठा रही थी कि अचानक म्यूजिक बंद हो गया। लेकिन लॉरेन ने होशियारी दिखाई और डांस जारी रखा।

लॉरेन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या किया जाए जब एक बेहद अहम परफोर्मेंस के बीच में म्यूजिक बंद हो जाए। जवाब हैः डांस करते रहो।' इस वीडियो में दिख रहा है कि म्यूजिक बंद हो जाने पर भी उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया।

डांस स्टेप्स तो लॉरेन और बाकी परफॉर्मर्स को याद ही थे तो उन्होंने अपने स्टेप्स जारी रखे। 'एबीसीडी 2' में लॉरेन की को-स्टार श्रद्धा कपूर उन्हें चियर करने लगी। बाकी ऑडियंस ने भी तालियां बजाकर उन्हें चियर करना शुरू कर दिया।

हालांकि आईफा रॉक्स से इसे पूरी तरह हटा दिया गया। खैर जो भी हो, लॉरेन ने जिस अंदाज में इस मोमेंट को संभाला, वो वाकई काबिले तारीफ है।

अजय और तब्बू को इस वजह से चुना गया 'दृश्यम' के लिए