क्या आपने देखी शाहरुख के बेटे अबराम की यह क्यूट सेल्फी?
लगता है शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम पॉपुलैरिटी के मामले में अभी से उन्हें टक्कर देने लगे हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। अब तो सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके
नई दिल्ली। लगता है शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम पॉपुलैरिटी के मामले में अभी से उन्हें टक्कर देने लगे हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। अब तो सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके साथ तस्वीरें शेयर करने लगे हैं।
वरुण को लेकर बेकरार हुईं सोनाक्षी, जाहिर कर दी ये ख्वाहिश!
इसमें अब शाहरुख के करीबी दोस्त और जानेमाने फिल्मकार करण जौहर का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, उन्होंने अबराम के साथ एक बहुत ही क्यूट 'पाउट सेल्फी' पोस्ट की है, जिसे देख कोई भी उनकी फैंस लिस्ट में शामिल हो सकता है।
शाहरुख को भी अपने इस क्यूट बेटे की पाउट सेल्फी बहुत पसंद आई। फिर क्या था, उन्होंने भी झट से इसे अपने ट्विटर पेज पर क्रॉप कर शेयर कर दी।
शाहरुख पहले भी अबराम के साथ ही आर्यन और सुहाना की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। फिलहाल अपनी फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।