लॉरेन के डेटिंग की चर्चा, इनके साथ चल रहा है अफेयर!
लॉरेन गोट्टलिब इन दिनों अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि डीजे अनीश सूद के साथ उनका अफेयर चल रहा है।
मुंबई, मिड-डे। एक डांस बेस्ड रियलिटी शो के बाद रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' में एक्टिंग करती नजर आईं लॉरेन गोट्टलिब इन दिनों डेटिंग करने को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि डीजे अनीश सूद के साथ उनका अफेयर चल रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया, अपनी पहली सैलरी का किया था क्या
लॉरेन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनकी अनीश से पहली मुलाकात दो महीने पहले एक मुंबई क्लब की पार्टी में हुई थी। दोनों जल्दी एक दूसरे के साथ घुल-मिल गए और तभी से साथ हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे दोनों एक दूसरे के साथ को सचमुच में एंज्वॉय कर रहे हैं।
बाथ टब में सीरियस मूड में दिखे टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर!
सूत्र ने यह भी बताया कि लॉरेन और अनीश अभी एक साथ अमेरिका में हैं। दोनों साथ-साथ छुट्टियां बिताने गए हैं और वहां एक म्यूजिक फेस्ट में भी हिस्सा ले रहे हैं। लॉरेन और अनीश पहले भी कई पार्टियों में और एक साथ डिनर करते नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों एक साथ अमेरिका से वापस नहीं लौटेंगे। अनीश पहले आ जाएंगे और लॉरेन अमेरिका में अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताकर लौटेंगी।