देखिए हनीमून पर गए बिपाशा और करण की कुछ सेक्सी तस्वीरें
बिपाशा बसु इन दिनों अपने हनीमून की बेहतरीन फोटोज सोशल साइट पर शेयर करती नजर आ रही हैं। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में हैं।
नई दिल्ली(जेएनएन)। बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने हनीमून एंज्वॉय कर रही हैं। हर रोज वो अपनी और करण की बेहतरीन फोटोज सोशल साइट पर शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी बिकनी में कुछ सेल्फी लेते हुए कुछ हॉट फोटोज शेयर की है, तो वहीं करण ने भी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी अट्रैक्टिव बॉडी को दिखाते नजर आ रहे हैं।
आलिया को छोड़ का सिद्धार्थ की जिंदगी में आ गई है कोई मिस्ट्री गर्ल?
बिपाशा की इस फोटो में वो ग्रीन कलर की बिकनी, काला चश्मा और सिर पर हैट लगाए नजर आ रही हैं। वहीं करण बिना शर्ट के रेड कलर की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये फोटो काफी अट्रैक्टिव लग रही है। हालांकि इससे पहले भी बिपाशा ने अपनी बिकनी में कई फोटोज शेयर की हैं।
ऐश्वर्या के लिप्स की सोशल साइट पर खूब उड़ाई जा रही खिल्ली
खबरे हैं कि ये बिपाशा और करण का मालदीव में छोटा हनीमून है। इसके बाद दोनों यूके जाएंगे, उनका ये हनीमून करीब एक महीने का होगा। शादी के बाद दोनों काफी मस्ती करने के मूड में नजर आ रहे हैं, तभी तो इनका हनीमून खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।