विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर बिकनी में दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या, तस्वीर हुई वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 10:48 PM (IST)

इस तस्वीर में नव्या बिकनी में अपनी दो दोस्तों के साथ यॉट पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वो भी अपनी एक तस्वीर को लेकर। इसमें नव्या बिकनी में अपनी दो दोस्तों के साथ यॉट पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नव्या इससे पहले भी बिकनी में अपनी एक तस्वीर को लेकर काफी चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उन्होंने खुद यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।

वाइफ मीरा के प्रेग्नेंट होने के सवाल पर शाहिद कपूर ने दिया ये जवाब

फिलहाल नव्या की बिकनी में ताजा तस्वीर किसी ने ट्विटर पर शेयर की है। नव्या, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं। उनका एक भाई भी है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई स्टार किड्स छाए हुए हैं। इनमें नव्या के अलावा शाहरुख खान, सैफ अली खान के बेटे आर्यन और इब्राहिम भी शामिल हैं। नव्या और आर्यन तो एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वहीं नव्या ने इब्राहिम के साथ मिलकर हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। इन तीनों के जल्द ही बॉलीवुड मे एंट्री मारने की चर्चा भी है। ये रही नव्या द्वारा पोस्ट की गई बिकनी वाली तस्वीर।

'उड़ता पंजाब' का देखिए ट्रेलर, शाहिद-आलिया ड्रग्स की चपेट में, करीना हैं डॉक्टर