विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ZHZB Box Office Day 11: वीकेंड पर छप्परफाड़ कमाई के बाद गिरा कलेक्शन, बस इतने करोड़ पर सिमटी सारा की फिल्म

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 13 Jun 2023 07:34 AM (IST)

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 11 सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर जरा हटके जरा बच ...और पढ़ें

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 11, Twitter
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 11, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज के पहले दिन से कमाई करती जा रही है। बीते दिन फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, अब 11वें दिन जरा हटके जरा बचके के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली।

मिडिल क्लास कपल की कहानी आई पसंद

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी जरा हटके जरा बचके की कहानी एक मिडिल क्लास कपल सौम्या और कप्पू की है। फिल्म में दोनों अपना एक घर बनाना चाहते हैं, जिसकी जद्दोजहद में दोनों की खुशहाल जिंदगी बिखर जाती है। आम इंसान की परेशानियां को दर्शाता फिल्म का ये प्लॉट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

वीकेंड पर कलेक्शन में आया उछाल

2 जून को रिलीज हुई जरा हटके जरा बचके ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया और 10 दिनों में ही 50 करोड़ समेट ले गई। फिल्म की बीते वीकेंड पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई की बात करें तो जरा हटके जरा बचके ने शुक्रवार (9 जून) को 3.42 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

50 करोड़ का पार किया आंकड़ा

वहीं, शनिवार (10 जून) को 5.76 करोड़ और रविवार (11 जून) को कमाई 7.02 करोड़ रही। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 10 दिनों में 53.55 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया।

11वें दिन कमाए कितने करोड़ ?

अब मंड टेस्ट की बात करें तो ज्यादातर फिल्मों की तरह जरा हटके जरा बचके को भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ गिरावट देखने पड़ गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 12 जून को जरा हटके जरा बचके ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके ने अब तक देशभर में लगभग 56.20 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।  

ओपनिंग पर कमाए कितने करोड़ ?

जरा हटके जरा बचके की ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.49 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। वहीं, पहले वीकेंड पर फिल्म ने 22.59 करोड़ की नेट कमाई कर ली थी।