'ये जवानी है दीवानी' ने की जबरदस्त कमाई
अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की वजह से चर्चा में रही। इस फिल्म के प्रोमो और गानों ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी। उत्तर भारत में रणबीर कपूर की प्रोमोशनल यात्रा ने भी फिल्म के प्रचार में योगदान किया। उम्मीद के मुताबिक दीवाने दर्शकों ने भी उत्साह दिखाया। पह
मुंबई। अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की वजह से चर्चा में रही। इस फिल्म के प्रोमो और गानों ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी।
उत्तर भारत में रणबीर कपूर की प्रोमोशनल यात्रा ने भी फिल्म के प्रचार में योगदान किया। उम्मीद के मुताबिक दीवाने दर्शकों ने भी उत्साह दिखाया। पहले ही दिन इस फिल्म का कलेक्शन 19 करोड़ से अधिक रहा, जो शनिवार और रविवार को बढ़कर क्रमश: 20 करोड़ और 22 करोड़ से अधिक हो गया। फिल्म अभी तक सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
पहले तीन दिनों में 62 करोड़ से अधिक के कलेक्शन से रणबीर कपूर ने साबित कर दिया है कि वे खानत्रयी के बाद सबसे अधिक भरोसेमंद स्टार हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की कामयाबी की हैट्रिक भी लग गई।
-अजय ब्रह्मात्मज
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर