विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2000 करोड़ कमाकर Dhurandhar 2 लिखेगी नया इतिहास? इस कारण 'चुंबक' की तरह थिएटर्स में खिंचे चले जा रहे हैं लोग

By Arti TiwariEdited By: Tanya Arora
Published: Sun, 22 Mar 2026 07:30 AM (IST)

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने साबित कर दिया है कि कंटेंट में दम और तकनीक में ग्लोबल स्टैंडर्ड हो, तो फिल्म ...और पढ़ें

'धुरंधर: द रिवेंज' लिखेगी सिनेमा की नई किस्मत/ फोटो-Instagram

'धुरंधर: द रिवेंज' लिखेगी सिनेमा की नई किस्मत/ फोटो-Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आरती तिवारी, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के 113 साल के इतिहास में कुछ ऐसी तारीखें दर्ज हैं, जिन्होंने फिल्म निर्माण के ढर्रे को बदला। लेकिन 19 मार्च 2026 की सुबह जब सिनेमाघरों के पर्दे पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पहली झलक दिखी, तो वह महज एक बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कामयाबी की दहाड़ थी। रणवीर सिंह के बीस्ट मोड और आदित्य धर के सर्जिकल प्रिसिजन वाले निर्देशन ने मिलकर महज 24 घंटों में वह कर दिखाया जो असंभव लगता था।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग का तिलस्म तोड़ दिया है। इस सफलता की जड़ें दिसंबर 2025 में आई पहली ‘धुरंधर’ में छिपी हैं, जिसने 1,354 करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार कर हिंदी सिनेमा को नया आत्मविश्वास दिया था।

स्पाई-वर्स का गहरा अनुभव

यह फिल्म केवल मार-धाड़ वाली कहानी नहीं है। इसमें भारी-भरकम डायलॉगबाजी या चीख-पुकार की जगह नोटबंदी जैसे वास्तविक घटनाक्रमों और भारत के गुप्त सैन्य ऑपरेशनों को इतनी बारीकी से पिरोया गया है कि दर्शक इसे सिनेमा कम और दिलो-दिमाग पर छा जाने वाला अनुभव ज्यादा मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'एक चींटी भी नहीं...', Dhurandhar 2 की रिलीज के बीच वायरल हुआ Uzair Baloch का पुराना बयान, शॉक्ड हुए लोग

‘धुरंधर’ के स्पाई-वर्स में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी के रूप में अपनी छवि को पूरी तरह बदल लिया है, वहीं अक्षय खन्ना अभिनीत रहमान डकैत (जिसकी मौत की खबरों के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ओपनिंग होती है) भारतीय सिनेमा के सबसे खूंखार और दिमागी खलनायकों की सूची में शुमार हो गया है। आर. माधवन का अभिनय हो, विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी या शाश्वत सचदेव का संगीत, सभी फिल्म की पौने चार घंटा की अच्छी-खासी लंबाई के बावजूद बेहद सटीक तरीके से दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

dhurandhar 2 ram gopal varma called it horror

दिल जीतने वाला नया जोनर

निर्देशक-लेखक आदित्य धर ने 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के साथ भारतीय सिनेमा में यथार्थवादी राष्ट्रवाद का बीज बोया था। ‘उरी’ की सफलता ने उन्हें वह हौसला दिया कि वे ‘धुरंधर’ के रूप में एक ऐसा स्पाई-वर्स खड़ा कर सकें, जहां भारतीय खुफिया एजेंसियां कराची के अंडरवर्ल्ड और वैश्विक भू-राजनीति के बीच शतरंज के किसी माहिर खिलाड़ी की तरह काम करती नजर आती हैं। धर ने हॉलीवुड की ‘मिशन इंपासिबल’ जैसी तकनीकी सटीकता को भारतीय भावनाओं के साथ जोड़ने का जो नया जोनर पकड़ा है, वही उनकी असली जीत है।

बॉक्स ऑफिस पर गरजते आंकड़े

15 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम और तकनीक में ग्लोबल स्टैंडर्ड हो, तो फिल्म दर्शकों के लिए चुंबक बन सकती है। ‘धुरंधर’ की यह सीक्वल केवल कमाई का रिकॉर्ड नहीं बना रही, बल्कि दर्शकों की नई पसंद का दीदार भी करा रही है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर पहले ही दिन 240 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन कर ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

dhurandhar 2 actor danish pandor

इस फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 240 करोड़ रुपये पार कर चुका है। टिकट को लेकर मारामारी के बीच ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि यह फ्रैंचाइजी 2,000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को छूने वाली पहली भारतीय स्पाई-वर्स सीरीज बन सकती है।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh नहीं 'जमील जमाली' हैं असली Dhurandhar, 12 साल पहले निभाया था खास किरदार