विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को बदला Welcome To The Jungle का गणित, Dhamaal 4 की दस्तक से 15वें दिन की कमाई पर पड़ा कितना असर?

Published: Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM (IST)

वेलकम टू द जंगल ने 14 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। मूवी को टक्कर देने 'धमाल-4' आ गई ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल डे 15 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

वेलकम टू द जंगल डे 15 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस के मैदान में टक्कर देने के लिए आखिरकार अजय देवगन की 'धमाल-4' उतर चुकी है। यह दोनों फिल्में ही कॉमेडी जॉनर की हैं। इन दोनों की फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पीटिशन देखने को मिल रहा है।

धमाल 4 की दस्तक से अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को कितनी उथल-पुथल मची, नीचे देखें फिल्म के 15वें दिन के आंकड़े:

15वें दिन बदला वेलकम टू द जंगल का समीकरण

अक्षय कुमार-रवीना टंडन स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपने सामने ऐल्फा सहित कई फिल्मों को टिकने भी नहीं दे रही थी। हालांकि, धमाल 4 के आने से इस फिल्म का गणित पूरी तरह से बदल चुका है, क्योंकि शुक्रवार को लगभग सिंगल डे की कमाई में 'वेलकम टू द जंगल' को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का नुकसान हुआ है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर दिन 2 से ढाई करोड़ की कमाई करने वाली 'वेलकम टू द जंगल' ने धमाल 4 के आने के बाद सिंगल डे में शुक्रवार को महज 1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है और फिल्म को कुल शोज 3,769 मिले हैं।

welcom

धमाल 4 तोड़ेगी वेलकम टू द जंगल का सपना?

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों के अंदर कुल 126.05 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह मूवी तेजी से 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अब इसके रास्ते में अजय देवगन-रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल-4' ने कांटे बिछा दिए हैं, जिसकी वजह से अक्की की फिल्म का सपना पूरा होगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

_ - 2026-07-03T224949.590

वेलकम टू द जंगल ने दुनियाभर में अभी तक 181.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में मूवी ने 15वें दिन कुल 25 लाख कमाए और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कलेक्शन 31.70 करोड़ तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Welcome To The Jungle की नाक में दम करने उतरी Dhamaal 4, जमकर बरसे करारे नोट

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 में 'चटनी' का तड़का और वेलकम टू द जंगल में 'घिस-घिस' तक, भोजपुरी गानों ने किया बॉलीवुड पर कब्जा