विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Welcome To The Jungle Collection Day 2: जंगल में 'मंगल' करने उतरी अक्षय कुमार की फिल्म, दूसरे दिन हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Published: Sat, 27 Jun 2026 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:01 PM (IST)

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ते हुए शानदार कमाई की है। जानिए कितना रहा कलेक्शन?

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To the Jungle) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि इसकी ओपनिंग अक्षय कुमार की पिछली दो रिलीज भूत बंगला और जॉली एलएलबी से काफी बेहतर है।

वहीं अब इसके पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर 'सैकनिल्क'(Sacnilk) के अनुसार,फिल्म ने पहले दिन भारत में 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया बल्कि पेड प्रिव्यू में इसका कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से पहले दिन इसका कलेक्शन 19 करोड़ रुपये हुआ।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Welcome To The Jungle, पहले ही दिन कॉमेडी ड्रामा पर हुई धनवर्षा

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े भी आना शुरू हो गए हैं। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल रहा है। दूसरे दिन वेलकम टू द जंगल ने 15.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस हिसाब से भारत में इसका नेट कलेक्शन 34.26 करोड़ रुपये हो गया है। अभी ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। एक अनुमान के अनुसार वेलकम टू द जंगल दूसरे दिन 16 से 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Akshay (62)

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 29 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अहमद खान के निर्देशन और नीरज वोरा की लिखी 'वेलकम टू द जंगल' को फिरोज़ नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

कौन-कौन से सितारे आए नजर?

इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में हैं और उनके साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ भी हैं। अब यह फ़िल्म वीकेंड का फायदा उठाकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 का तख्त भी नहीं हिला पाई Welcome To The Jungle, शाहिद कपूर की फिल्म की शुक्रवार को शानदार कमाई