Move to Jagran APP

WAR Box Office Collection Day 8: रितिक-टाइगर की 'वॉर' ने बुधवार को की इतनी कमाई, अब 'द स्काई इज़ पिंक' से होगी टक्कर

WAR Box Office Collection Day 8 वॉर को सिनेमाघरों में 8 दिन पूरे हो चुके हैं और फ़िल्म ने इस दौरान ज़बर्दस्त कमाई की है। दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार को वॉर के कलेक्शंस गिरे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 02:25 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 8: रितिक-टाइगर की 'वॉर' ने बुधवार को की इतनी कमाई, अब 'द स्काई इज़ पिंक' से होगी टक्कर
WAR Box Office Collection Day 8: रितिक-टाइगर की 'वॉर' ने बुधवार को की इतनी कमाई, अब 'द स्काई इज़ पिंक' से होगी टक्कर

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ का शानदार पड़ाव पार करने के बाद रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म 2019 की तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है। इससे आगे विक्की कौशल की उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक और शाहिद कपूर की कबीर सिंह हैं। इन दोनों फ़िल्मों को वॉर जल्द पीछे छोड़ देगी। 

loksabha election banner

वॉर को सिनेमाघरों में 8 दिन पूरे हो चुके हैं और फ़िल्म ने इस दौरान ज़बर्दस्त कमाई की है। दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार को वॉर के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िल्म ने आठवें दिन 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ वॉर का 8 दिनों का कलेक्शन अब 228.55 करोड़ हो गया है। इस कलेक्शन के साथ वॉर साल 2019 की तीसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। उरी (244 करोड़) को पीछे करने के लिए वॉर को 15 करोड़ चाहिए, जबकि कबीर सिंह (278 करोड़) को पीछे छोड़ने के लिए फ़िल्म को 50 करोड़ और चाहिए। 

वॉर उरी के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को तो एक-दो दिन में पीछे देगी। कबीर सिंह से आगे निकलने में थोड़ा वक़्त लगेगा। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस बढ़े तो हो सकता है कि इसी वीकेंड में वॉर कबीर सिंह से आगे निकल जाए। वैसे कल (11 अक्टूबर) से वॉर के सामने प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हो रही है। मेट्रो शहरों में द स्काई इज़ पिंक वॉर को चुनौती दे सकती है।

वॉर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी पर देशभर में 4000 से ज़्यादा स्क्रींस पर हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 53.35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ली और सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया। 100 करोड़ का पड़ाव वॉर ने महज़ तीन दिनों में पार कर लिया और 150 करोड़ का पड़ाव 5 दिन में, वहीं 200 करोड़ तक पहुंचने में इसे सिर्फ़ 7 दिन लगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वॉर में वाणी कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.