Move to Jagran APP

WAR Box Office Collection Day 21: हांफने लगी है रितिक-टाइगर की 'वॉर', 'बजरंगी भाईजान' अब हुई थोड़ा दूर

WAR Box Office Collection Day 21वॉर इस साल की सबसे अधिक सफल फ़िल्म बन चुकी है। रितिक और टाइगर के करियर की भी यह सबसे बड़ी सक्सेस है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 03:04 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 21: हांफने लगी है रितिक-टाइगर की 'वॉर', 'बजरंगी भाईजान' अब हुई थोड़ा दूर
WAR Box Office Collection Day 21: हांफने लगी है रितिक-टाइगर की 'वॉर', 'बजरंगी भाईजान' अब हुई थोड़ा दूर

नई दिल्ली, जेएनएन। WAR Box Office Collection Day 21: 300 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर की पकड़ अब बॉक्स ऑफ़िस पर ढीली पड़ने लगी है। फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में चल रही है और कलेक्शंस में हर दिन गिरावट आ रही है। हालांकि तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने अच्छी कमाई कर ली थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर ने मंगलवार को 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे मिलाकर 21 दिनों में फ़िल्म अब 305.95 करोड़ पर पहुंच गयी है। इसमें तमिल और तेलुगु भाषाओं से हुई कमाई भी शामिल है। सिर्फ़ हिंदी दर्शकों से वॉर को 291.80 करोड़ मिल चुके हैं। 

loksabha election banner

18 अक्टूबर को वॉर रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में पहुंची थी। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.80 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ बटोरे थे। सोमवार को फ़िल्म बस 2.10 करोड़ ही जुटा सकी थी। चौथे हफ़्ते में वॉर के सामने तीन नई फ़िल्मों की चुनौती होगी। यह फ़िल्में हैं अक्षय कुमार की हाउसफुल4, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की सांड की आंख, राजकुमार राव और मौनी रॉय की मेड इन चाइना। इन तीनों फ़िल्मों की वजह से वॉर की स्क्रींस भी काफ़ी कम रह जाएंगी। 

वॉर इस साल की सबसे अधिक सफल फ़िल्म बन चुकी है। रितिक और टाइगर के करियर की भी यह सबसे बड़ी सक्सेस है। इस फ़िल्म के साथ रितिक 300 करोड़ क्लब में पहुंच चुके हैं। साथ में टाइगर को भी इस क्लब में एंट्री दिलवा दी है। रितिक की इस साल दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले आयी सुपर 30 भी बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ूब चली और 146 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। 

वॉर 2 अक्टूबर को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई थी। सभी भाषाओं को मिलाकर फ़िल्म ने 53.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जबकि तीन दिनों में 100 करोड़ जमा करने का रिकॉर्ड बनाया। सात दिनों में फ़िल्म ने 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। वॉर 300 करोड़ क्लब में अब सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान से रेस लगा रही है, जिसने 320 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि यहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

2019 में 100 क्लब में 8, 200 करोड़ क्लब में 4 और 300 करोड़ क्लब में एक फ़िल्म ने एंट्री ली है।

300 करोड़ क्लब

वॉर

200 करोड़ क्लब

कबीर सिंह, भारत, उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक और मिशन मंगल।

100 करोड़ क्लब

छिछोरे, ड्रीम गर्ल, गली बॉय, दे दे प्यार दे, टोटल धमाल, केसरी, सुपर 30 और साहो (हिंदी)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.