विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2 Collection Day 5: मंडे टेस्ट में धाक जमा पाए ऋतिक रोशन? पांचवे दिन ही कमाई से कर दिया हैरान

Published: Mon, 18 Aug 2025 06:45 PM (IST)

अयान मुखर्जी की निर्देशित वॉर 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह फिल्म ...और पढ़ें

वॉर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagra)
वॉर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagra)

HighLights

  1. वॉर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  2. ऋतिक रोशन की फिल्म ने मचाया धमाल
  3. मंडे टेस्ट में कर दिखाई इतनी मोटी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अयान मुखर्जी की निर्देशित वॉर 2 की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में खूब चल रही है। सिनेमा लवर्स की पहली पसंद फिल्म बनी हुई है। हालांकि, यह भी सच है कि रजनीकांत की कूली ऋतिक रोशन की फिल्म के लिए रास्ते का कांटा बनी हुई है। शुरुआती दिनों में वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। वीकेंड भी फिल्म के लिए लकी साबित हुआ।

सिनेमा जगत में फिल्म की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। आमतौर पर जिस फिल्म को ज्यादा लोग पसंद करते हैं, उसका कलेक्शन भी ज्यादा होता है। 14 अगस्त को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस साल की बिग बजट फिल्म की लिस्ट में वॉर 2 का नाम शामिल है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जरूर जमा ली है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 52 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे ही दिन मूवी ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। लॉन्ग वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिला।

यह भी पढ़ें- War 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी वॉर 2, इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन होगी स्ट्रीम

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सोमवार को वॉर 2 ने खबर लिखे जाने तक 4.38 करोड़ का कलेक्शन (War 2 Collection Day 5) कर लिया है। संभावना है कि इसकी कमाई में सुबह तक उछाल आ सकता है। मंडे के लिहाज से फिल्म की कमाई में गिरावट ज्यादा भी नहीं है, क्योंकि वीकेंड पर ज्यादा लोग पहुंचते हैं, लेकिन फिल्म बिना छुट्टी वाले दिन पर कम ही कमाई करती है।

5 दिनों में कुल इतनी हुई फिल्म की कमाई

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ चुनिंदा फिल्ममेकर इस मूवी को बेहतर नहीं मान रहे हैं। कमाई के मोर्चे पर अभी तक वॉर 2 अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसका बजट थोड़ा बड़ा है, तो फिल्म के लिए मोटी रकम कमाना जरूरी है। पांच दिनों के अंदर फिल्म ने 179.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि मूवी बेहद जल्द 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। 

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection Day 4: 'कूली' के आगे तेज रफ्तार से दहाड़ी 'वॉर 2', विदेशों में कमाई से उड़ाया गर्दा