यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VVKWWV Box Office Day 8: सुहागरात की सीडी गुम होने पर 'विकी विद्या' को मिला ऐसा सिला, शुक्रवार को लगा झटका
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box ...और पढ़ें

HighLights
- 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी विकी विद्या
- राज शांडिल्य ने किया है फिल्म का निर्देशन
- राजकुमार-तृप्ति ने पहली बार किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 की सफलता ने राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को 14 साल के करियर में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी दिलाई है। उन्होंने बड़े पर्दे और ओटीटी पर कई तरह के किरदार निभाए, लेकिन स्त्री 2 के विकी के रूप में वह छा गए। हाल ही में, वह एक बार फिर विकी बनकर बड़े पर्दे पर आए और इस बार कहानी स्त्री की नहीं, बल्कि सुहागरात की सीडी की है।
राजकुमार राव इन दिनों राज शांडिल्य निर्देशित विकी विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी से भरी फिल्म में राजकुमार के साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है।
कैसा है विकी विद्या का हाल?
विकी विद्या का वो वाला वीडियो का बज लंबे समय से बना हुआ था। हालांकि, जिगरा के साथ टक्कर से डर था कि कहीं फिल्म की नैया न डूब जाए, लेकिन एक हफ्ते में राजकुमार की फिल्म का प्रदर्शन जिगरा से बेहतर रहा। जहां जिगरा पहले हफ्ते ही लाखों में सिमट गई, अब लगता है कि विकी विद्या का वो वाला वीडियो का भी यही हाल होने वाला है।
यह भी पढ़ें- VVKWWV Box Office: 'सुहागरात की सीडी' ने मचा रखी है तबाही, 7वें दिन 'विकी विद्या...' ने जमकर छापे नोट
आठवें दिन फिल्म को झटका
दरअसल, विकी विद्या... ने आठवें दिन जो कलेक्शन किया, वो शॉकिंग रहा। मूवी एक करोड़ भी कमा पाने में भी असफल रही। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड मुताबिक, राजकुमार राव की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 88 लाख रुपये (खबर लिखे जाने तक) कलेक्शन किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं।
वीकेंड का मिलेगा फायदा?
भले ही विकी विद्या का वो वाला वीडियो शुक्रवार को ज्यादा कारोबार न कर पाई हो, लेकिन गुरुवार को फिल्म ने 1.8 करोड़ का बिजनेस किया था। इससे पहले बुधवार को कमाई 1.9 करोड़ रही थी। कम बजट में बनी फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर 27 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। शनिवार और रविवार को शायद फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। अब देखते हैं कि वीकेंड पर मूवी की कमाई में उछाल आ पाता है या नहीं।
