Move to Jagran APP

Box Office: ठंडा रहा 'अक्टूबर' का पहला दिन, जानिए कितना रहा ओपनिंग कलेक्शन

जानकारों का मानना है कि 'अक्टूबर' को सफल फ़िल्म होने के लिए इस वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। हालांकि फ़िल्म को लेकर दर्शक काफ़ी बंटे हुए हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 07:45 AM (IST)
Box Office: ठंडा रहा 'अक्टूबर' का पहला दिन, जानिए कितना रहा ओपनिंग कलेक्शन
Box Office: ठंडा रहा 'अक्टूबर' का पहला दिन, जानिए कितना रहा ओपनिंग कलेक्शन

मुंबई। वरुण धवन बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के सबसे बहुआयामी कलाकारों में तो शामिल हैं ही, उनका बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वरुण मसाला एंटरटेनर के साथ बीच-बीच में ऐसे विषयों का चुनाव भी करते रहते हैं, जो बतौर कलाकार उनको चुनौती दें। शूजित सरकार की अक्टूबर (ऑक्टूबर) ऐसी ही फ़िल्म है, जिसमें वरुण ने अपने जॉनर के साथ प्रयोग किया है। फ़िल्म को समीक्षकों ने तो अच्छे नंबर दिये, मगर जनता ने पहले दिन फ़िल्म को लेकर ख़ास दिलचस्पी नहीं दिखायी। 

loksabha election banner

देश में 1600 से अधिक और विदेश में 600 से ज़्यादा स्क्रींस पर रिलीज़ हुई अक्टूबर ने पहले दिन 5.04 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो वरुण की स्टार पॉवर के मद्देनज़र कम है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच बिखराव है। वरुण धवन को 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वां 2' जैसे किरदारों में देखने के आदी दर्शकों को शायद 'अक्टूबर' पसंद ना आए। अगर, वरुण की पिछली फ़िल्मों को देखें तो एक्टर के तौर पर उनकी ये 10वीं फ़िल्म है।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर से डेब्यू करने वाली बनीता संधू ने ऐसे की वरुण के साथ मस्ती

2012 में करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से डेब्यू करने वाले वरुण ने अब तक एक भी फ्लॉप फ़िल्म नहीं दी है। उनकी कोई फ़िल्म अगर हिट नहीं हुई तो नुक़सान में भी नहीं रही। अगर डेब्यू फ़िल्म को छोड़ दें तो सिर्फ़ 'दिलवाले' और 'ढिशूम' ऐसी फ़िल्में हैं, जिनमें वरुण सोलो लीड रोल में नहीं थे। बाक़ी सात फ़िल्मों में उन्होंने सोलो लीड रोल प्ले किया है और बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी सुनिश्चित की। यहां तक कि 'बदलापुर' जैसी प्रयोगधर्मी फ़िल्म भी हिट रही थी। 'अक्टूबर' को वरुण धवन के 6 साल के करियर में सबसे कम ओपनिंग मिली है। उनकी सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों के ओपनिंग कलेक्शन इस प्रकार हैं-

  • 2014 में आयी 'मैं तेरा हीरो' ने 6.25 करोड़ और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' ने 9 करोड़ पहले दिन जमा किये थे।
  • 2015 में रिलीज़ हुई 'बदलापुर' को पहले दिन 7.12 करोड़ मिले थे, जबकि 'एबीसीडी2' को 14.3 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
  • 2017 में रिलीज़ हुई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को 12.25 करोड़ पहले दिन मिले, जबकि 'जुड़वा2' उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग रही। फ़िल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़ जमा किये थे। 

जानकारों का मानना है कि 'अक्टूबर' को सफल फ़िल्म होने के लिए इस वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। हालांकि फ़िल्म को लेकर दर्शक काफ़ी बंटे हुए हैं। 

यह भी पढे़ं: 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले ये हैं 8 यंग एक्टर, जानिए वरुण धवन का क्या है नंबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.