विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 के रास्ते में साउथ फिल्म ने बिछाए कांटे, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लगाया ग्रहण

Published: Sat, 21 Mar 2026 12:43 PM (IST)

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' पर दूसरे दिन भी साउथ बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ी।

'धुरंधर- 2' की साउथ में इस फिल्म ने की हालत खस्ता/ फोटो- Instagram

'धुरंधर- 2' की साउथ में इस फिल्म ने की हालत खस्ता/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हिंदी बेल्ट और ग्लोबली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तांडव लगातार जारी है। हालांकि, साउथ मार्केट में 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) उतना नहीं कमा पा रही है, जितनी फैंस और मेकर्स को उम्मीदें थीं।

'धुरंधर-पार्ट 1' के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया था। हालांकि, साउथ में यह फिल्म पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) की वजह से अपना सिक्का नहीं जमा पा रही है। 'उस्ताद भगत सिंह' कैसे 'धुरंधर 2' के रास्ते में कांटे बिछा रही है? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

'उस्ताद भगत सिंह' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

पवन कल्याण की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को मेकर्स ने सिर्फ तेलुगु भाषा में ही रिलीज किया है। पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये से बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म पर भी वर्किंग डेज का असर दिखा, लेकिन इसके बावजूद यह मूवी 'धुरंधर 2' के मुकाबले सिंगल भाषा में कई गुना ज्यादा कमाई कर गई।

यह भी पढ़ें- 'कुछ चवन्नी छाप लोग...' Dhurandhar 2 में मुसलमानों को नेगेटिव रोल में दिखाने से भड़के AIMIM प्रवक्ता

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'उस्ताद भगत सिंह' ने दूसरे दिन तेलुगु भाषा में कुल 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन दो दिन में 44 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, इसके मुकाबले 'धुरंधर: द रिवेंज' साउथ की चारों भाषाओं को मिलाकर भी दूसरे दिन सिर्फ 1.78 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। 

ustaad bhagat singh

कैसे 'उस्ताद भगत सिंह' ने डाला 'धुरंधर 2' के कलेक्शन पर असर?

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' मलयालम और कन्नड़ भाषा में तो पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। ऐसी उम्मीद थी कि तमिल भाषा में आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। हालांकि, दूसरे दिन यह फिल्म तमिल में 1.16 करोड़ से लुढ़क कर सीधा 44 लाख रुपये पर आ गई।

इन तीन भाषाओं के अलावा 'धुरंधर 2' ने तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिर भी थोड़ी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने तेलुगु में पहले दिन 1.35 करोड़ और दूसरे दिन 1.30 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है। अगर पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में नहीं आई होती, तो साउथ में इस फिल्म की कमाई काफी बढ़ने की उम्मीद थी।

dhurandhar 2 ram gopal varma called it horror

'धुरंधर: द रिवेंज' ने शुक्रवारको कन्नड़ भाषा में सिर्फ 3 लाख रुपये कमाए, तो वहीं मलयालम में मूवी सिर्फ 1 लाख रुपये पर सिमट गई। तमिल में फिल्म के खाते में 44 लाख रुपये आए और तेलुगु भाषा में यह फिल्म सिर्फ 1.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

यह भी पढ़ें- 'टैलेंट का खजाना हैं...', Dhurandhar 2 के इस एक्टर को क्रेडिट न मिलने पर नाराज रणवीर शौरी, हक में बुलंद की आवाज