Move to Jagran APP

Tiger 3 Worldwide Collection: टाइगर 3 ने दुनियाभर ने लहराया सफलता का परचम, Gadar 2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

Tiger 3 Worldwide Collection Day 12 सलमान खान के साल की शुरुआत जैसी भी रही हो लेकिन दिवाली के धमाकों की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर भी टाइगर 3 ने काफी धमाके किये। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ चुकी सलमान-कटरीना और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर-3 वर्ल्डवाइड अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब ये फिल्म 500 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ चुकी है।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraFri, 24 Nov 2023 02:15 PM (IST)
Tiger 3 Worldwide Collection: टाइगर 3 ने दुनियाभर ने लहराया सफलता का परचम, Gadar 2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टाइगर 3 वर्ल्डवाइड 12 डेज कलेक्शन / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान की मूवी टाइगर 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं। यश राज बैनर तले ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड तो टाइगर 3 की तेज दहाड़ से बॉक्स ऑफिस गूंज चुका है।

10 दिन में वर्ल्डवाइड दबंग खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म ने टोटल 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। अब इस आंकड़े को छूने के बाद ये स्पाई यूनिवर्स की फिल्म Tiger 3 ने 12वें दिन भी वर्ल्डवाइड गदर मचा दिया है। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

वर्ल्डवाइड अब तक टाइगर 3 का हुआ है इतना कलेक्शन

सलमान खान-कटरीना कैफ की टाइगर 3 के थिएटर्स में रिलीज होने से पहले ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये मूवी दुनियाभर में 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। हालांकि, ऐसा होता हुआ तो नहीं दिख रहा है, लेकिन जिस रफ्तार से ये मूवी आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये उम्मीद की जा सकती है कि ये फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' को वर्ल्डवाइड टक्कर जरूर दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: 'टाइगर 3' की सफलता पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, कहा- वर्ल्ड कप और दीवाली के बीच हमारी फिल्म हिट हुई

फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर हुए बताया कि इस फिल्म ने 12 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 427.12 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। अगर ये फिल्म आने वाले दिनों में इसी रफ्तार से आगे बढ़ी, तो जल्द ही मूवी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

12 दिनों में हर दिन 'टाइगर 3' ने ओवरसीज किया इतना कलेक्शन

सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 ने जहां वर्ल्डवाइड पहले दिन दुनियाभर में 95.23 करोड़ के आसपास कमाई थी, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 88.16 करोड़ तक हुई थी। टाइगर 3 ने तीसरे दिन 67.34 करोड़, चौथे दिन 31.54 करोड़, पांचवें दिन 29.91 करोड़, छठे दिन 22.43 करोड़ और सातवें दिन 32.14 करोड़ की टोटल कमाई की थी।

इसके बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत में इस फिल्म ने आठवें दिन 19.68 करोड़, 9वें दिन 13.75 करोड़, 10वें दिन 10.92 करोड़ की कमाई की। 11वें दिन बुधवार को जहां फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 8.17 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं 12वें दिन यानी कि गुरूवार को इस मूवी ने टोटल सिंगल डे पर 7.85 करोड़ रुपए कमाए। टाइगर 3 के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने ओवरसीज 105 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 12: गिरते कलेक्शन के बीच 'टाइगर 3' ने मारी बाजी, 250 करोड़ के पार पहुंचा बिजनेस